फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   I don't want to lose a year...the university should cooperate

Mahendragarh-Narnaul News: मैं एक साल गंवाना नहीं चाहती...विश्वविद्यालय करे सहयोग

Tue, 23 Apr 2024 05:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
I don't want to lose a year...the university should cooperate
घायल सपना।
कनीना, (महेंद्रगढ़)। उन्हाणी बस हादसे में घायल हुई गांव खरकड़ा बास निवासी बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा सपना ने आईजीयू मीरपुर के कुलपति को पत्र भेजकर परीक्षाएं और प्रैक्टिकल घर पर करवाने और एक राइटर देने की मांग उठाई है। 11 अप्रैल को हुए भीषण बस हादसे में छह बच्चों की मौत हो गई थी तथा 34 घायल हो गए थे। उसी हादसे में घायल सपना अब इलाज करवाने के बाद अपने घर आ गई है।
विज्ञापन

हादसे के 12 दिन बाद अपने घर पहुंची छात्रा को सबसे पहले अपनी पढ़ाई की चिंता सताने लगी है। गांव खरकड़ा बस की सपना पुत्री सतीश कुमार खटाना जीएल महिला कॉलेज में द्वितीय वर्ष की छात्रा है। यह छात्रा अपनी पढ़ाई के लिए उस बस में कॉलेज जा रही थी। सपना को स्पाइनल इंजरी तथा शरीर के अनेक अंगों को भारी क्षति पहुंची तथा उसके शरीर में अनेक फ्रैक्चर हो गए हैं। सपना को अनेक गंभीर ऑपरेशन से गुजरना पड़ा है। अब सपना को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
विज्ञापन

सपना को रिकवरी में लगेगा अभी और समय
सपना की शारीरिक स्थिति बहुत नाजुक है वह अपने बिस्तर पर एक इंच भी खुद से नहीं हिल सकती। सपना एक मेधावी छात्रा है उसने प्रथम समेस्टर की परीक्षा में भी कॉलेज की 40 छात्राओं में 400 में से 301 अंक हासिल कर प्रथम स्थान बनाया था। अब सपना बेड पर है तथा उसका दाया हाथ व शरीर का पैरों तक हिस्सा निष्क्रिय है। सपना ने हिम्मत कर बताया कि वह दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल होना चाहती है वह एक साल बर्बाद नहीं करना चाहती। वह भूगोल विषय की छात्रा है और जल्द ही प्रैक्टिकल परीक्षाएं भी शीघ्र शुरू होने वाली हैं। छात्रा सपना ने इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर के कुलपति के नाम भेजे पत्र में बताया कि वह इस परीक्षा में शामिल होना चाहती है। इसके लिए एक राइटर दिया जाए तथा परीक्षा उसके घर के पास या उसके घर पर करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने कुलपति से की बात तो मिला आश्वासन

इस बारे स्थानीय विधायक सीताराम यादव से भी छात्रा की ओर से मांग की गई थी। विधायक सीताराम यादव ने आईजीयू मीरपुर के वीसी प्रो. जेपी यादव से बातचीत करके छात्रा के सहयोग की अपील की गई है। कुलपति की ओर से विधायक को आश्वासन दिया गया है कि विवि प्रशासन छात्रा का हर संभव सहयोग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed