{"_id":"5f357cf28ebc3e3d0e2ab5f7","slug":"i-am-giving-garrison-incharge-sending-boy-giving-two-thousand-rupees-narnol-news-rtk568720411","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी इंचार्ज बोल रहा हूं, लड़का भेज रहा हूं, दो हजार रुपये दे देना...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी इंचार्ज बोल रहा हूं, लड़का भेज रहा हूं, दो हजार रुपये दे देना...
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
कनीना में एएसआई गोविंद सिंह की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : Narnol
Link Copied
मैं चौकी इंचार्ज गोविंद बोल रहा हूं, एक लड़का भेज रहा हूं। इसको 2000 रुपये दे देना वरना सुबह आपकी दुकान नहीं चलने दूंगा। यह धमकी मुंडिया खेड़ा निवासी नवीन ने बुधवार की रात कनीना निवासी मोहित को दी। मोहित ने अपने साथियों के साथ मिलकर आरोपी को काबू कर लिया। जिसे पुलिस के हवाले कर दिया। जिसे अदालत ने आरोपी को जमानत पर रिहा किया गया।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में मोहित ने बताया कि वह कनीना में बिल्लू मिष्ठान भंडार के नाम से मिठाई की दुकान चलाते हैं। मोहित ने बताया कि उसके मोबाइल पर बुधवार की रात 8 बजकर तीन मिनट पर फोन आया। जिसमें फोन करने वाले ने कहा कि मैं चौकी इंचार्ज एएसआई गोविंद बोल रहा हूं। मैं एक लड़का भेज रहा हूं इसको 2000 रुपये दे देना, वरना सुबह दुकान नहीं चलने दूंगा। आगे तेरा जो हाल होगा देख लेना। उसी व्यक्ति ने देवेंद्र और नितिन को भी उनके मोबाइल नंबर पर कॉल कर कहा कि मैं गोविंद एसआई की बुआ का लड़का बोल रहा हूं। एक लड़का भेज रहा हूं इसको 2000 रुपये दे देना। अगर पैसे नहीं दोगे तो मैं सुबह दुकान नहीं खोलने दूंगा। मोहित ने बताया कि वह चौकी इंचार्ज गोविंद की आवाज को पहचानता था। देवेंद्र ने एएसआई गोविंद सिंह इसकी शिकायत दी। एएसआई गोविंद सिंह ने साइबर सेल की मदद से आरोपी का पता किया। जिसमें फोन करने वाले की पहचान मुंडिया खेड़ा निवासी नवीन के तौर पर हुई। रात करीब दस बजे एक युवक मोहित की दुकान पर पैसा लेने पहुंचा। मोहित ने 500-500 रुपये के चार नोट दे दिए। दुकानदारों ने पैसा देने के बाद आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। वहीं पर आरोपी का इंतजार कर रही पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से मोबाइल व दो हजार रुपये बरामद किए गए हैं। दुकानदार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरंभ कर दिया। आरोपी को न्यायाधीश प्रतीक जैन की अदालत कनीना में पेश किया। जहां अदालत ने उसे जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।