{"_id":"62a7785e919de0057c4cd220","slug":"husband-shot-wife-in-mutual-dispute-death-narnol-news-rtk6494628167","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी कहासुनी में पति ने पत्नी को मारी गोली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी कहासुनी में पति ने पत्नी को मारी गोली, मौत
विज्ञापन
नारनौल। आपसी कहासुनी के चलते पति ने अपनी पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या व आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मांगेलाल निवासी विश्ननाथ डेरा बुदेहली नीमका थाना राजस्थान हाल आबाद मोहल्ला पीरआगा के रूप में हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में गोपीनाथ बावड़ी थाना घुमनगढ़ राजस्थान निवासी मृतका के भाई दौलत राम ने बताया कि उसकी बहन नानची देवी की करीब 16 साल पहले मांगेलाल निवासी विसननाथ डेरा बुदेहली नीमका थाना जिला सीकर राजस्थान के साथ शादी हुई थी। उसका जीजा 7 साल से नारनौल के मोहल्ला पीरआगा में किशन लाल के साथ सब्जी आदि उगाकर परिवार का लालन पालन करता है। वह शराब पीने का आदि है। चार दिन पूर्व वह पत्नी के साथ अपनी बहन के पास नारनौल आया था।
रविवार सुबह उसके जीजा ने शराब अधिक पी रखी थी। रात करीब दस बजे उसकी बहन व उसके बहनोई का आपस में झगड़ा हो गया। इसमें उसका जीजा गुस्से में आग बबूला हो गया तथा झोंपड़ी में से बंदूक निकालकर लाया और उसकी बहन नानची पर चला दी। इससे उसकी बहन घायल होकर जमीन पर गिर गई। वहीं उसका जीजा बंदूक सहित भागने लगा तो उसने शोर मचाया। इस पर खेत का सांझी किशनलाल भी वहां पर आ गया। उसने लाठी उठाकर मांगेलाल के सिर में चोटे मारी तथा बंदूक छीनकर अपने जीजा को झोपड़ी में लाकर एक बेल से बाध दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर उसके जीजा को काबू कर ली। वहीं शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर मांगेलाल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
वर्जन:
पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर गोपीनाथ के बयान पर आरोपी मांगेलाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी भी कर ली गई है। -संतोष कुमार, आरोपी