फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   human trafficking accused arrested

मानव तस्करी करने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 22 Jan 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
human trafficking accused  arrested
आरोपी का मेडिकल करावकर न्यायालय में पेश करने लेकर जाती पुलिस। - फोटो : Narnol
सतनाली पुलिस ने जुलाई 2019 में दर्ज मानव तस्करी मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी अश्विनी कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले में आरोपित पृथ्वी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 जुलाई 2019 को गांव नावां में मानव तस्करी की सूचना पर मुख्य दंड अधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण नारनौल द्वारा गठित टीम जिसमें एडवोकेट रेखा यादव, एडवोकेट योगेंद्र सोनी, सुरेश कुमार आदि की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ नावां गांव के एक घर में मानव तस्करी के संदेह में कार्रवाई की थी। इस दौरान घर में उपस्थित महिलाओं व एक आदमी को पूछताछ के दौरान संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर जब उनसे आईडी दिखाने को कहा तो उनमें से एक महिला आईडी लाने के बहाने फरार हो गई। पूछताछ में वहां महिला ने बताया कि उसे काम के बहाने यहां लाया गया था लेकिन वे उसे बेचने की फिराक में थे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अश्विनी कुमार ने बताया कि 19 जुलाई 2019 को सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट रेखा यादव ने पुलिस को शिकायत देकर मामले की जांच कर षडयंत्र में शामिल व्यक्तियों पर कार्रवाई की मांग की थी। जिसके आधार पर पुलिस ने संबंधित आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी थी। उन्होंने बताया कि मामले में आरोपित पृथ्वी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया है जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed