फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   huge fire broke out in Mahendragarh village Deroli Ahir, three vehicles brought it under control in two hours

Mahendragarh: गांव डेरोली अहीर में लगी भीषण आग, तीन गाड़ियों ने दो घंटे में पाया काबू; 50 से अधिक पेड़ जले

Wed, 05 Jun 2024 03:13 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 05 Jun 2024 03:13 PM IST
सार

अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि सूचना के बाद एक दमकल की गाड़ी भेजी गई थी लेकिन आग अधिक फैलने के कारण जब काबू नहीं पाया जा सकता तो दो गाड़ियां भी मौके पर भेजी गई। करीब 2:45 बजे दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

विज्ञापन
huge fire broke out in Mahendragarh village Deroli Ahir, three vehicles brought it under control in two hours
आग को बुझाते कर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

महेंद्रगढ़ के गांव डेरोली अहीर में अज्ञात कारणों से दोपहर के समय लगी आग में 50 से अधिक लोगों का ईंधन जलकर राख हो गया। आग लगने से 50 से अधिक हरे पेड़ भी आग की भेंट चढ़ गए। ग्रामीणों की ओर से तीन तरफ से गांव में प्रवेश करने वाली सड़कों के बीच अपना ईंधन जिसमें सरसों के ढांसे, कपास की लकड़ी, गोबर के उपलों को लगाया हुआ था। दोपहर के समय 12:45 बजे अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी।

विज्ञापन


उप दमकल अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि सूचना के बाद एक दमकल की गाड़ी भेजी गई थी लेकिन आग अधिक फैलने के कारण जब काबू नहीं पाया जा सकता तो दो गाड़ियां भी मौके पर भेजी गई। करीब 2:45 बजे दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि तेज हवा होने के कारण तेजी से फैल रही थी जिसके कारण काबू करना चुनौती था। लेकिन करीब 12 कर्मचारियों व तीन दमकल की गाड़ियों से आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि इसमें कोई जान माल का बड़ा नुकसान नहीं हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed