{"_id":"61005ca78ebc3e8b9f4ff10f","slug":"hssc-constable-exam-narnol-news-rtk619155831","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए बैठक आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए बैठक आयोजित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग 7-8 अगस्त को पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती के लिए परीक्षा करवाएगा। परीक्षा की तैयारियों को लेकर एसडीएम मनोज कुमार और आयोग के सदस्य विजय कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक की।
विजय कुमार ने बताया कि परीक्षा 7 और 8 अगस्त को दोनों दिन दो शिफ्टों में होगी। परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए कड़े इंतजाम किए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश के समय परीक्षार्थी की गहनता से जांच की जाएगी। फोटो और बायोमेट्रिक सिस्टम के माध्यम से उनकी पहचान सुनिश्चित की जाएगी। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के साथ जैमर की व्यवस्था रहेगी। ड्यूटी के दौरान स्टाफ के पास परीक्षा केंद्र संचालकों द्वारा जारी फोटो व हस्ताक्षर युक्त पहचान पत्र होंगे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बोर्ड की ओर से निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों पर खुद जाकर निरीक्षण करें। यह सुनिश्चित करें कि वहां ढांचागत सुविधाओं की कोई कमी न हो। बैठक में एसडीएम महेंद्रगढ़ दिनेश कुमार, नगराधीश अमित कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विजेंद्र श्योराण भी मौजूद थे।