फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   How to control pollution, garbage is being burnt at more than 20 places

Mahendragarh-Narnaul News: प्रदूषण पर कैसे हो नियंत्रण, 20 से अधिक स्थानों पर जलाया जा रहा कूड़ा

Sat, 25 Oct 2025 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 25 Oct 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
How to control pollution, garbage is being burnt at more than 20 places
फोटो संख्या:56- गोशाला रोड पर पड़े कचरे के ढेर में दुकानदारों द्वारा लगाई गई आग--संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। शहर में 20 से अधिक स्थानों पर कूड़ा जलाए जाने के कारण शहर की आबोहवा खराब हो रही है। हवा प्रदूषित होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसकी जानकारी होने के बाद भी नगरपालिका की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। हालांकि प्रशासन व नगरपालिका ने दो माह पूर्व दावा किया था कि कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया गया।
दिवाली के बाद बाजार व घरों से निकलने वाला कचरा लोगों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है। नगरपालिका की ओर से एक निजी एजेंसी को डोर-टू डोर कूड़ा उठाने का ठेका दिया गया है लेकिन सुबह व शाम के समय शहरवासी, व्यापार व दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों ने निकलने वाले कचरे के ढेरों को आग लगा देते हैं जिससे हवा प्रदूषित हो रही है।
विज्ञापन

सुबह व शाम के शहर के खुले स्थानों पर जब सुबह व शाम को लोग टहलने निकलते हैं तो इन ढेरों से निकलने वाले धुएं में सांस लेना भी दूभर होजाता है।

वर्जन
कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सोमवार को नपा अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्रवाई शुरू कराई जाएगी। -रमेश सैनी, चेयरमैन नगरपालिका महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed