फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Hot sun and hot winds increased the difficulties

उमस भरी गर्मी से आमजन का हाल बेहाल

Wed, 08 Jun 2022 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Hot sun and hot winds increased the difficulties
नारनौल। उमस भरी गर्मी से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। एक बार फिर से दिन और रात का तापमान बढ़ने से लोग परेशान हैं। सोमवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री और महेंद्रगढ़ का तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस था। न्यूनतम तापमान भी 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को नारनौल और महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान क्रमश 44.2 डिग्री सेल्सियस और 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नारनौल और महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान क्रमश: 32.5 और 31.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा।
विज्ञापन

गर्म हवाओं ने आमजन का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है। भीषण गर्मी व गर्म हवाओं के चलते शहर के बाजार व सड़के दिन के समय सुनसान रहने लगी है। सायं के समय ही बाजारों में चहल-पहल देखने को मिल रही है। मौसम विभाग की माने तो अभी कुछ दिन और गर्मी व गर्म हवाओं का प्रकोप बना रहेगा है। मौसम विभाग ने 10 जून के बाद मौसम परिवर्तन की संभावना जताई है।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मरूस्थलीय पश्चिमी शुष्क हवा से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और लू चल रही है। बताया कि 8 जून से 12 जून तक मौसम में बदलाव की संभावना है जिससे तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। मंगलवार को हरियाणा में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री सेल्सियस से 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। साथ ही रात्रि के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। मंगलवार को नारनौल और महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान क्रमश 44.2 डिग्री सेल्सियस और 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि नारनौल और महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान क्रमश: 32.5 और 31.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा। अभी हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में भीषण गर्मी और लू का असर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed