{"_id":"322bc05c8f4aa8c47c018dc9a715f908","slug":"hostel-fees-rise-21-students-on-hunger-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉस्टल फीस वृद्धि: 21 छात्र अनशन पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉस्टल फीस वृद्धि: 21 छात्र अनशन पर
ब्यूरो/अमर उजाला नारनाैल
Updated Sun, 02 Aug 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉस्टल फीस में बढ़ोतरी के विरोध में केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्टूडेंट शनिवार को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए और विवि प्रबंधन कमेटी के खिलाफ नारेबाजी की। विद्यार्थियों का कहना है कि केंद्रीय विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया करने के उद्देश्य से खोले गए हैं। ऐसे में शुल्क वृद्धि छात्र विरोधी निर्णय है। वहीं विवि प्रबंधन का कहना है कि कुछ छात्र ही राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन
छात्रों निरंजन, शीतल, मनोज, भावना, अंशु, सतीश, राजकुमार, कंचन, मनीषा, विशाल का कहना है कि केविवि प्रशासन ने पिछले सत्र के मुुकाबले में तीन गुना हॉस्टल चार्ज बढ़ा दिया है। विद्यार्थियों ने स्पष्ट कह दिया है कि वे हॉस्टल की बढ़ी फीस जमा नहीं करवा पाएंगे। उनका कहना है कि जब तक छात्रावास शुल्क वृद्धि व पूर्ण पंजीकृत शोधार्थिर्यों के लिए लागू वार्षिक शुल्क वापस नहीं लिया जाता है, तब तक वे भूख हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
ये बैठे हैं अनशन पर
हॉस्टल फीस बढ़ोतरी के विरोध में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के 21 विद्यार्थी अनशन पर बैठे हैं। छात्रों में सुबोध, विनय, विकास, दीपक, आलोक, कामरान, भावना, इरशाद, सरस्वती, मनीषा, मनीषा झा, निर्मल, दीपिका, मनोज, धीरज, सचिन, प्रेम, अमल, शिल्पा, सतीश और सुमित शामिल हैं। स्टूडेंट्स ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने पिछले सत्र के हॉस्टल चार्ज 7200 को बढ़ाकर 12000 रुपये कर दिया है। एकदम से 5000 रुपये बढ़ने के विरोध में वह धरना दे रहे हैं। छात्रावास में कुल 300 छात्र-छात्राएं हैं लेकिन कुछ विद्यार्थी अपने घर गए हैं इससे हॉस्टल में करीब 70 विद्यार्थी हैं।
विज्ञापन
अनशनकारियों से मिला प्रबंधन
विश्वविद्यालय प्रशासन कमेटी की एक टीम शनिवार को विद्यार्थियों को समझाने उनके पास गए। विद्यार्थी अपनी मांग पर अडिग रहे। प्रशासन की टीम में विश्वविद्यालय छात्र कल्याण अधिष्ठाता डा. संजीव कुमार, हास्टल वार्डन राजीव, आनंद एवं हिंदी के प्रोफेसर सिद्धार्थ शामिल रहे। उन्होंने कहा कि बढ़ी हुई फीस वाजिब है, इतनी फीस का भुगतना तो करना ही पड़ेगा। वहीं विद्यार्थियों ने कहा कि वे बढ़ी हुई फीस नहीं देंगे और जब तक बढ़ी हुई फीस वापस नहीं होगी वे अनशन पर बैठे रहेंगे।