फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Hospital,health,child,ill

सर्दी ने 265 लोगों को पहुंचाया अस्पताल, 129 बच्चे आए चपेट में

Mon, 16 Dec 2019 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Hospital,health,child,ill
कड़ाके की सर्दी ने लोगों को अस्पताल पहुंचा दिया है। सोमवार को उप नागरिक अस्पताल में 360 मरीजों की ओपीडी हुई। जिसमें 265 मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी के रहे। इन मरीजों में 129 मरीज छोटे बच्चे थे। शीत लहर के कारण लोग दिन भर कंपकंपाते नजर आए।
विज्ञापन

ओलावृष्टि के बाद से पूरे एरिया में शीत लहर चल रही है। सोमवार को दिन भर सूर्य के दर्शन नहीं हुए। इस कारण दिन भर सर्दी का प्रकोप सहना पड़ा। दिन का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिन तक तापमान में गिरावट रहेगी। इस दौरान सुबह के समय कोहरा गिरने की संभावना है। तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। यह सर्दी छोटे बच्चों और बुजुर्गों को अस्पताल पहुंचा रही है। सोमवार को उप नागरिक अस्पताल में कुल 360 मरीजों पहुंचे। जिसमें 265 मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी से पीड़ित थे। इन मरीजों में 129 मरीज छोटे बच्चे थे। 20 बुजुर्गों को सर्दी की शिकायत थी। सभी को उपचार दिया गया। चिकित्सकों दमा व हार्ट के मरीजों को अधिक सर्दी में घर से बाहर निकलने में सावधानी बरतें। सुबह की सैर को स्थगित कर सकते हैं। एसएमओ डॉ. मोना यादव ने कहा सर्दी के मौसम में बच्चों की ओपीडी में बढ़ोतरी हो गई है। बच्चों को सर्दी से बचाएं।
विज्ञापन

चिकित्सक की सलाह
- ठंडे पानी से न नहलाएं।
- सर्दी के मौसम में ठंडी चीज न खिलाएं।
- दूध पिलाने वाली माता खुद को सर्दी से बचाएं।
- छोटे बच्चों के बच्चों के सिर, पैर, छाती को ढक कर रखें।
- नहाने, कपड़े धोने आदि का काम करने के तुरंत बाद बच्चे को स्तनपान न कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed