फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   hording, action

शहर में अब यहां-वहां नजर नहीं आएंगे होर्डिंग

Fri, 29 Jan 2016 09:01 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
महेंद्रगढ़ / नारनौल Updated Fri, 29 Jan 2016 09:01 PM IST
विज्ञापन

शहर में अब यहां-वहां होर्डिंग लगे नजर नहीं आएंगे। नगर परिषद ने इन्हें हटवाने के लिए सख्त रवैया अपना लिया है। इसके तहत शुक्रवार से होर्डिंग हटाओ अभियान की शुरुआत भी कर दी गई। होर्डिंग हटाने के बाद नप होर्डिंग लगाने के लिए जगह भी तय करेगी। इसके बाद निर्धारित स्थान पर ही होर्डिंग लगाए जा सकेंगे।

विज्ञापन


शहर में फिलहाल अनेक जगहों पर होर्डिंग लगे हुए हैं। इनके कारण शहर की सुंदरता को दाग लग रहा है। शहर के प्रमुख चौराहों, तिराहों, डिवाइडरों पर लगे खंभों, नई कचहरी, रेस्ट हाउस व बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के आसपास होर्डिंगों की भरमार हैं। शहर के मुख्य चौराहों व मार्गों के साथ लगते इन होर्डिंग के कारण शहर की सुंदरता प्रभावित होती है, वहीं इन होर्डिंगों पर वाहन चालकों का ध्यान भी जाता है। इसके कारण हादसा होने की संभावना बनी रहती है। इसके चलते नगर  परिषद प्रशासन ने इन होर्डिंगों को हटाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन


कई स्थानों से हटाए गए होर्डिंग
शहर में शुक्रवार को कई स्थानों से होर्डिंग व बैनर हटाए गए। इसके तहत नगर परिषद ने इसकी शुरुआत रेवाड़ी रोड से की। रेवाड़ी रोड पर नगर परिषद ने सड़क  के दोनों ओर व रोड के बीच डिवाइडरों पर लगे खंभों पर लगे होर्डिंगों को  हटाया। इसके बाद महावीर चौक, सिंघाना रोड और महेंद्रगढ़ रोड पर भी लगे होर्डिंगों को हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों के लगने लगे होर्डिंग
स्कूलों में दाखिलों के सीजन की शुरुआत होने वाली है। जिसके चलते अनेक स्कूल संचालक स्कालरशिप टेस्ट आदि करा रहे हैं। इसका प्रचार स्कूल संचालक होर्डिंगों आदि से कर रहे हैं। जिसके तहत विभिन्न मार्गों पर अब स्कूलों के होर्डिंग आदि लगने शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को भी सबसे ज्यादा होर्डिंग स्कूलों के ही हटाए गए। वहीं नेताओं द्वारा लगाए गए गणतंत्र दिवस की बधाई के होर्डिंगों को भी हटाया गया।

होर्डिंगों के लिए होगी जगह निर्धारित
शहर में यहां-वहां तथा मुख्य मार्गों पर लगने वाले होर्डिंगों से निजात पाने के लिए नगर परिषद जल्द ही शहर में होर्डिंग लगाने का स्थान निर्धारित करेगी। इसके तहत प्रपोजल तैयार किया जा रहा है। इस योजना के तहत नप द्वारा होर्डिंग लगाने के लिए शहर में स्थान चिह्नित किए जाएंगे। इसके बाद वहां पर अलग-अलग स्थान पर स्थान के महत्व के अनुसार होर्डिंग लगाने का किराया तय किया जाएगा। किराया तय होने के बाद इस काम को नप ठेके पर देगी। योजना के बाद यदि कोई होर्डिंग उक्त स्थानों के अलावा शहर में अन्य स्थानों पर पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।


शहर की सुंदरता पर हैं दाग
शहर में खंभों, चौराहों, तिराहों और अन्य स्थानों पर लगे होर्डिंगों के कारण शहर की सुंदरता को भी दाग लग रहा है। इन होर्डिंगों के कारण शहर में बाहर से आने वाले लोगों के सामने शहर की छवि धूमिल होती है। वहीं चौराहों को ये बिल्कुल खराब कर देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed