फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Hopes wither while awaiting rain; Kharif crops face a crisis.

Mahendragarh-Narnaul News: बारिश का इंतजार में सूखती उम्मीदें, खरीफ फसलों पर संकट

Sun, 19 Jul 2026 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Hopes wither while awaiting rain; Kharif crops face a crisis.
फोटो 16बारिश की कमी से मुरझाई बाजरे की फसल।संवाद
नारनौल/नांगल चौधरी। जिले में जुलाई का आधा माह बीतने के बाद भी पर्याप्त बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। तेज गर्मी और उमस के कारण आम लोगों का जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। खेतों में नमी कम होने लगी है जिससे खरीफ फसलों पर संकट गहराने लगा है।
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार जुलाई महीना खरीफ फसलों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस समय अच्छी बारिश होने से फसलों की बढ़वार बेहतर होती है लेकिन इस बार कमजोर मानसून के कारण खेती का पूरा चक्र प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

किसानों ने बीज, खाद, जुताई और बुवाई पर काफी खर्च किया है, लेकिन बारिश नहीं होने से उनकी चिंता बढ़ गई है। खेतों में बाजरा, ज्वार, मूंग, ग्वार और कपास जैसी फसलें तेज धूप और सूखे के कारण प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि अब उनकी उम्मीद केवल अच्छी बारिश पर टिकी है। यदि जल्द मानसून सक्रिय नहीं हुआ तो फसल उत्पादन में कमी आने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ सकता है। किसान लगातार आसमान की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं।

-------

बारिश की कमी से ग्वार और बाजरे की फसल सूखने लगी हैं। डर है कि जल्द वर्षा नहीं हुई तो पूरी फसल बर्बाद हो सकती है और लागत निकालना मुश्किल होगा। वहीं, हरे चारे की कमी की आशंका से पशुपालकों की चिंता भी बढ़ गई है।-प्रवीण, किसान, गांवडी

------------
खेतों में नमी पूरी तरह खत्म हो चुकी है। फसलों के साथ-साथ पशुओं के लिए चारे का संकट भी गहराने लगा है। यदि जल्द अच्छी बारिश नहीं हुई तो हरे चारे की भारी कमी हो सकती है।-विजयपाल, किसान, कालबा



-------
बीते सात दिन का तापमान

तारीख अधिकतम न्यूनतम
13 जुलाई 38.5 25.5
14 जुलाई 38.0 26.0
15 जुलाई 40.5 25.5
16 जुलाई 41.0 26.5
17 जुलाई 40.0 26.5
18 जुलाई 37.5 27.0

वर्जन:
बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इससे क्षेत्र में मानसून टर्फ पहुंचने के आसार हैं। जुलाई के अंत तक अच्छी बारिश होने की संभावना बन रही है। इससे आमजन को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। -डॉ. चंद्रमोहन, मौसम विशेषज्ञ नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article