{"_id":"61c213647963702c6f6d4681","slug":"hope-to-get-relief-from-cold-wave-it-may-rain-tomorrow-narnol-news-rtk6334255190","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलहर से राहत मिलना की आस, कल हो सकती है बल्की बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहर से राहत मिलना की आस, कल हो सकती है बल्की बारिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैदानी राज्यों में किसी भी स्थान का न्यूनतम तापमान माइनस में नहीं दर्ज हुआ। हरियाणा में सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस हिसार का रहा और दूसरे स्थान पर नारनौल का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नारनौल का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां एक ही दिन में न्यूनतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की और उच्चतम तापमान में लगभग 3 डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इसी प्रकार मंगलवार को मैदानी राज्यों में तापमान में बड़ी बढ़ोतरी हुई है।
बुधवार को पश्चिमी उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों से एक हल्का वेस्टर्न डिस्टरबेंस मौसम प्रणाली का प्रवेश हो रहा है। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकार डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मैदानी राज्यों में आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होगी। इस प्रणाली की वजह से 23 व 24 दिसंबर को राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली के सीमित स्थानों पर हल्की बारिश होने और पर्वतीय क्षेत्रों पर हिमपात होने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावनाएं बन रही है। इलाके पर बादल और कोहरा रहने की संभावनाएं बन रही है। इसके बाद एक और सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस प्रणाली 26 दिसंबर को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों से प्रवेश कर रही है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिमी हरियाणा, पंजाब पर एक चक्रवाती सर्कुलेशन भी बनने की संभावना बन रही है। जिसकी वजह हवाओं की दिशा में बदलाव होगा। हवाओं की दिशा दक्षिणी-पूर्वी नमी वाली पुरवा हवाओं से पछुआ हवाओं (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) का मिलन से दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में 26 से 29 दिसंबर को बडे़ विस्तृत इलाकों पर बारिश की गतिविधियां, कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और पर्वतीय क्षेत्रों में भारी मात्रा में हिमपात होने की संभावना बन रही है।