नारनौल। आंबेडकर भवन में रविवार को अनुसूचित जाति कर्मचारी कल्याण संघ की बैठक प्रधान मान सिंह नूनीवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 112 विद्यार्थियों व 25 सेवानिवृत्त साथियों को सम्मानित किया गया।
प्रधान ने कहा कि अब एक मुहिम के तहत संघ में नए सदस्यों को जोड़ने के लिए डोर टू डोर जाएंगे। उन्होंने कहा कि संघ की बैठकों में निरंतर अनुपस्थित दो साथियों के स्थान पर आगामी आम सभा में फैसले लेकर नए सदस्य नियुक्त किए जाएंगे। महासचिव जयसिंह नारनौलिया ने पिछले छह माह की कार्य प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसमें बताया कि संघ द्वारा समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर तीन ज्ञापन दिए गए। बैठक में पूर्व प्रधान जयनारायण, मानसिंह, राजपाल, राजकुमार, जिले सिंह, भानीसहाय, रामकिशन, सुभाष, भूपसिंह, गुलाब सिंह, ईश्वर सिंह, शिंभू दयाल, सतीश, डॉ. विनोद, रतिभान, महिपाल सिंह, भूप सिंह भारती, रणधीर सिंह, सुरेश व जयसिंह नारनौलिया मौजूद रहे।