फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Home burglary

घर में चोरी करते एक को दबोचा, दो भागे

Thu, 29 Jul 2021 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Home burglary
माजरा चुंगी के पास गैस गोदाम में पीछे गौड कॉलोनी में बुधवार को चोर दिन दहाड़े बंद मकान के अंदर घुस गए। चोरों ने सामान चोरी कर गाड़ी में रख लिया था। लेकिन चोर सामन ले जाने में तब विफल हो गए जब भागते समय मालिक ने आकर उनकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगा दी। इस दौरान एक चोर पकड़ा गया तथा दो छुड़वाकर भाग गए। इस दौरान उन्होंने मालिक के साथ मारपीट भी की। मालिक ने चोर और गाड़ी को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सतीश कुमार ने बताया कि वह कनीना बिजली बोर्ड में बतौर लाइन में कार्यरत हैं। बुधवार को बच्चों को अपने मामा के यहां जाना था। वह गौड कॉलोनी स्थित घर को ताला लगाकर अपनी पत्नी के साथ उनको छोड़ने के लिए बस स्टैंड चला गया था। उनको बस स्टैंड गए मात्र 20 मिनट हुए थे। जब वो वापस आए तो दूर से उनके घर के सामने गाड़ी दिखाई दी। तीन चोर बाहर निकले और उन्होंने सामान अंदर रख दिया था। वो भागने की फिराक में ही थे तभी उसने अपनी गाड़ी उनकी गाड़ी के आगे लगा दी। उसने गाड़ी से उतरकर एक व्यक्ति को पकड़ लिया। इतनी देर में दूसरा आरोपी नीचे उतरकर उसको छुड़वाने लगा। गाड़ी के अंदर बैठक आरोपी अपनी गाड़ी तेजी से बैक किया तो ईंट के चट्टे पर जा टकराई। तभी उसने ड्राइवर को पकड़ लिया और शोर मचा दिया। इतनी देर में कॉलोनी के लोग एकत्रित हो गए। दो आरोपी पैदल ही मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को उक्त आरोपी सौंप दिया तथा गाड़ी भी हैंडओवर कर दी। गाड़ी के अंदर चार पांच मोबाइल भी रखे हुए थे। उन्होंने बताया कि 37000 रुपये नकद, जेवरात व कपड़े जो पुलिस ने बरामद कर लिए है। वहीं चोर लगभग 16550 रुपये चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed