फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Holi special train starts from 22nd, will stop at Narnaul

Mahendragarh-Narnaul News: होली स्पेशल ट्रेन 22 से शुरू, नारनौल में होगा ठहराव

Sun, 10 Mar 2024 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 10 Mar 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Holi special train starts from 22nd, will stop at Narnaul
नारनौल। होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 22 से 29 मार्च तक त्रि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई है। यह ट्रेन टनकपुर-दौराई-टनकपुर के बीच चलाई गई है।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिमी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 05097 टकनपुर-दौराई त्रि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का रेलवे ने निर्णय लिया है। यह ट्रेन शुक्रवार, सोमवार व बुधवार को टनकपुर से 18.25 बजे चलेगी, जो दूसरे दिन 13.40 बजे दौराई पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 05098 दौराई-टनकपुर त्रि-साप्ताहिक 23 से 30 मार्च तक 4 ट्रिप दौराई से प्रत्येक शनिवार, मंगलवार और वीरवार को 16.05 बजे चलेगी, जो आगामी दिन 9.35 बजे टनकपुर पहुंचेगी। ट्रेन खटीमा, पीलीभीत, भोजीपुरा, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, चंदौसी, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली जंक्शन, दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, रेवाड़ी, नारनौल, नीम का थाना, श्रीमाधोपुर, रींगस, फुलेरा, किशनगढ़ व अजमेर के स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed