फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   historical place new look

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शहर की ऐतिहासिक इमारतों को संवारा जाएगा

Thu, 08 Jul 2021 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
historical place new look
नारनौल। शहर के चारों और तेजी से फैलते नेशनल हाइवे के जाल के बाद प्रशासन अब नारनौल को टूरिस्ट हब के तौर पर भी विकसित करने की प्लानिंग तैयार कर रहा है। इसके लिए शहर व आसपास के इलाकों में पुरानी इमारतों को नया लुक देने की तैयारी की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य यही है कि मुगलकाल से लेकर बाद के इतिहास को लोगों को बताया जाए।
विज्ञापन

दिल्ली से अजमेर व जयपुर का रास्ता अधिकतर टूरिस्ट नारनौल से ही होकर तय करते हैं। इसी बात को ध्यान में रखकर प्रदेश सरकार व एएसआई मिलकर नारनौल के पुराने एतिहासिक स्थलों को निखारने का प्लान तैयार कर रही है। इसके लिए लगभग एक करोड़ की राशि की मांग केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार से की गई है। इसके अलावा नारनौल के आस पास की अधिकतर पहाड़ियों पर मंदिर व एतिहासिक किले हैं। इनको भी सुधारने का खाका तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

एतिहासिक स्थलों के आस पास से अवैध कब्जे हटाने के निर्देश
प्रशासन ने सभी एतिहासिक स्थलों के आस पास हुए अवैध कब्जों को हटाने के निर्देश दिए हैं, जिससे बाद में किसी तरह की परेशानी न हो। डीसी ने राजस्व विभाग को निर्देश दिए कि भूमि से जुड़े हर रिकॉर्ड को अपडेट रखें। भूमि रिकॉर्ड सही होगा तभी इनके नवीनीकरण का कार्य सही तरीके से हो पाएगा। कुछ स्थलों का प्रपोजल बीएंडआर विभाग द्वारा भेजा जा चुका है। जल महल की दीवार के संबंध में बीएंडआर ने नया डिजाइन भेजा है। इस काम को जल्द शुरू करवाया जाएगा। जल महल में लाइट एवं साउंड शो का कार्य विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी बोले आने वाले समय में बड़ा केंद्र बनेगा नारनौल
प्रशासन जिले के सभी ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण व नवीनीकरण को लेकर लगातार कार्य कर रहा है। जिला आने वाले समय में पर्यटक का बड़ा केंद्र बनेगा। ऐसे में जरूरी है कि इन स्थलों व इनके आसपास की जमीनों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा न होने दिया जाए। इसके लिए अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।

सीएम सुशासन सहयोगी देख रहे हैं ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण का कार्य
जिला में ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण का कार्य मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी कौस्तुभ विराट कर रहे हैं। विराट हर माह इस संबंध में मीटिंग आयोजित करवा रहे हैं तथा इन स्थलों से जुड़ी हर गतिविधि पर फोकस कर रहे हैं। शोध करने वाले छात्रों की सहायता से वे लगातार इन स्थलों के संबंध में कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed