फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Hisar airport name is Maharaja Agrasen

हिसार एयरपोर्ट का नामकरण भगवान महाराजा अग्रसेन के नाम पर करने से समाज में खुशी की लहर

Wed, 28 Jul 2021 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Hisar airport name is Maharaja Agrasen
हिसार एयरर्पोट का नाम महाराज अग्रसेन के नाम करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताते अग्रवाल समाज के ल? - फोटो : Narnol
मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा हिसार के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नामकरण अग्रसेन महाराज के नाम पर करने की घोषणा का अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने स्वागत किया। वहीं गोपाल शरण गर्ग ने सम्मेलन की मांग मानने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता व हिसार के विधायक डॉ. कमल गुप्ता का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

सम्मेलन के प्रदेश प्रवक्ता विपिन गोयल ने कहा कि काफी समय से अलग-अलग मंचों से हिसार के प्रस्तावित अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का नाम महाराजा अग्रसेन के नाम पर करने की मांग उठाई गई थी। गत दिवस भी लोकसभा अध्यक्ष बिरला को एयरपोर्ट के नामकरण को लेकर ज्ञापन सौंपा गया था। अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हिसार एयरपोर्ट का नामकरण महाराजा अग्रसेन के नाम पर करने की घोषणा की। जिससे पूरे देश के अग्रवाल समाज में खुशी की लहर है। वहीं, सम्मेलन की जिला इकाई ने लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की। मंगलवार को काठ मंडी में सम्मेलन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बद्री प्रसाद गर्ग के प्रतिष्ठान पर जिला इकाई ने लोगों को लड्डू खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। इस अवसर पर संजय गर्ग, सुरेंद्र सिंघल, इंद्र कांटी वाले, भुवनेश सिंगल, पुष्कर मल गोयल, रमेश कांटी वाले, सुरेश चंद संघी, शिवचरण गोयल, विनय कुमार गोयल, एडवोकेट विक्की सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed