{"_id":"623220bd7c4d722cb075aa65","slug":"high-court-justice-sudhir-mittal-inspected-the-district-court-narnol-news-rtk64131466","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सुधीर मित्तल ने किया जिला न्यायालय का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सुधीर मित्तल ने किया जिला न्यायालय का निरीक्षण
विज्ञापन
बैज लगाकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते न्यायमूर्ति सुधीर मित्तल। संवाद
- फोटो : Narnol
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति तथा प्रशासनिक न्यायाधीश नारनौल सेशन डिवीजन सुधीर मित्तल ने बुधवार को जिला न्यायालय का निरीक्षण किया । इसके अलावा एडीआर केंद्र पर स्वास्थ्य जांच, रक्तदान कोरोनारोधी टीकाकरण शिविर का शुभारंभ किया। उनके साथ जिला सत्र एवं न्यायाधीश रजनीश बंसल भी मौजूद रहे। न्यायमूर्ति सुधीर मित्तल ने पीड़ित मुआवजा योजना के तहत 6 लाख रुपये की एफडी पीड़ित के पिता को दी। शिविर में खुद न्यायमूर्ति ने भी रक्तचाप और डायबिटीज की जांच करवाई।
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अंजलि जैन ने बताया कि जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से एडीआर केंद्र पर स्वास्थ्य जांच, कोरोनारोधी टीकाकरण और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तचाप, डायबिटीज व आंखों की जांच के अलावा टीबी और एचआईवी के बारे में जागरूक किया गया।
उन्होंने बताया कि आपाधापी के इस दौर में हम अपनी सेहत के प्रति लापरवाह होते जा रहे हैं। ऐसे शिविरों का मकसद यह होता है कि लोगों के स्वास्थ्य की जांच की सुविधा उनके पास पहुंचे। इस अवसर पर सिविल जज आर्या शर्मा, जिला बार एसोसिएशन के प्रधान यशवंत सिंह, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. हर्ष चौहान व डॉ. पवन यादव, जिला रेडक्रॉस सचिव श्याम सुंदर मौजूद रहे।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति ने जिला जेल का किया निरीक्षण
न्यायमूर्ति सुधीर मित्तल ने जिला जेल का निरीक्षण किया और जेल में बंद कैदियों और बंदियों से बातचीत की। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की देखरेख में पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान नसीबपुर की ओर से जिला जेल में बंद कैदियों व बंदियों को अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। न्यायमूर्ति ने प्रशिक्षण लेने वाले बंदियों और कैदियों को अगरबत्ती बनाने का प्रमाणपत्र वितरित किया।