फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Held a protest demonstration regarding demands and submitted a memorandum.

Mahendragarh-Narnaul News: मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

Sat, 11 Jul 2026 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Held a protest demonstration regarding demands and submitted a memorandum.
फोटो 09 नेता अतरलाल के नेतृत्व में धरना देते पूर्व सैनिक व अर्धसैनिक। स्रोत: प्रवक्ता
मंडी अटेली। तहसील कार्यालय के समक्ष सीएसडी कैंटीन खोलने और पूर्व सैनिक व अर्धसैनिकों की मांगों को लेकर शुक्रवार को धरना दिया गया। समाजसेवी बसपा नेता अतरलाल के नेतृत्व में दिए गए धरने में सैंकड़ों पूर्व सैनिक, अर्धसैनिक, प्रजा भलाई संगठन और बसपा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में मांग लिखे पोस्टर लेकर जोरदार नारे लगाए।
विज्ञापन

बाद में प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और प्रदेश के सैनिक व अर्धसैनिक कल्याण मंत्री राव नरबीर सिंह के नाम प्रेषित ज्ञापन तहसीलदार कार्यालय के टीआरए मोहनलाल को सौंपा। जिसे उन्होंने तत्काल सरकार को भेजने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में सीएसडी कैंटीन तत्काल खोलने, अटेली और कनीना में ईसीएचएस पाॅली क्लीनिक खोलने, नसीबपुर में युद्ध स्मारक का निर्माण पूरा करने, हरियाणा में सैनिक व अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड गठित करने, सैनिक व अर्धसैनिक बलों के लिए दी जाने वाली वीरता पुरस्कार राशि बढ़ाने की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही गांव चंदपुरा निवासी सेना में नायक के पद पर तैनात मनोज कुमार जो गांव में छुट्टी आया हुआ था कि गत 22 जून को 11केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मृत्यु से शोक संतप्त परिवार को सम्मानजनक उचित आर्थिक सहायता देने, मृत सैनिक की पत्नी को सरकार नौकरी देने और पीड़ित परिवार को न्याय देने की मांगे की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed