फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   'Height can be achieved only by courage and hard work'

‘हौसला और कड़े परिश्रम से ही मिल सकती है ऊंचाई’

Sun, 12 Jun 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
'Height can be achieved only by courage and hard work'
ज्योति का स्वागत करते लोग। संवाद - फोटो : Narnol
नारनौल। हरियाणा अनुसूचित जाति व जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ के तत्वावधान में कम्यूनिटी सेंटर कर्मचारी कॉलोनी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें समाज की बेटी ज्योति कत्याल को यूपीएससी परीक्षा में 432वां रैंक लेकर उत्तीर्ण होने पर स्मृति चिह्न एवं बाबा साहेब का चित्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान ज्योति ने कहा कि हौसला और कड़ी परिश्रम से ही ऊंचाई मिल सकती है। सफलता के लिए अथक प्रयास जरूरी
विज्ञापन

संघ के प्रधान मानसिंह नूनीवाल ने बताया कि ज्योति के पिता लक्ष्मण सिंह वॉल ऑपरेटर थे, जिनका देहांत लगभग पांच वर्ष पूर्व लंबी बीमारी के चलते हो गया था। परिवार में दो बच्चों, बड़ी बेटी ज्योति और छोटे बेटे के लालन-पालन की जिम्मेदारी इनकी माता सुदेश देवी ने उठाई। इस दौरान पूर्व प्रधान जयनारायण, पूर्व प्रधान राजपाल गोरा, महासचिव जयसिंह नारनौलिया, कोषाध्यक्ष सुरेश नाहर, भूप सिंह भारती, गुलाब सिंह, रामनिवास खींची, धर्मवीर कटारिया, रणधीर सिंह, सुरेश चंद्र सरोहा, बिजेंद्र सिंह चौहान, विनोद कालिया, रमन शास्त्री, दिलबाग सिंह, होशियार सिंह, विजय प्रकाश व परमिंद्र महायच आदि ने ज्योति को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट बनकर गांव लौटे मोहित का स्वागत
निजामपुर। गांव पवेरा निवासी मोहित लेफ्टिनेंट बनने के बाद रविवार को घर पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूलों से स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में जुलूस भी निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहित के पिता रघुवीर ने बताया कि वह जुलाई 2018 में एनडीए के जरिए भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित हुए थे। इसके बाद 11 जून 2022 में देहरादून (आईएमए) से पासिंग आउट होने के बाद पैरा कमांडो में नियुक्त किए गए। भारतीय सेना में पैरा कमांडो से लेफ्टिनेंट बनकर छुट्टी लेकर घर लौटे लेफ्टिनेंट मोहित का निजामपुर कस्बे के चौधरी देवीलाल चौक पर ग्रामीणों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। लेफ्टिनेंट मोहित ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता अनीता देवी, पिता सूबेदार रघुवीर, ताऊ हवलदार अजीत सिंह, चाचा हवलदार रणसिंह के साथ अपनी दादी शरबती देवी को दिया है। जानकारी के अनुसार मोहित के पिता रघुवीर सिंह सेना से सूबेदार पद से सेवानिवृत्त को चुके हैं। वहीं दादा स्वर्गीय लक्ष्मण राम भी सेना में नायब सूबेदार के पद पर थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed