{"_id":"646c8026b4bcbcc0620de1c5","slug":"heat-increased-people-problems-in-haryana-temperature-reached-41-degrees-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: गर्मी ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, हवाओं से कुछ राहत, 41 डिग्री पहुंचा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: गर्मी ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, हवाओं से कुछ राहत, 41 डिग्री पहुंचा तापमान
Tue, 23 May 2023 02:28 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 23 May 2023 02:28 PM IST
सार
हरियाणा विज्ञान मंच के जिला संयोजक धर्मपाल शर्मा ने बताया कि 25 मई से 2 जून तक का समय नोतपा का समय है। नोतपा में सूर्य की किरणें पृथ्वी पर सीधी गिरकर कम स्थान पर फैल रही है। अब सूर्य की किरणें पृथ्वी पर 89.2 डिग्री के आसपास पहुंच रही है, इसलिए गर्मी तेजी से पड़ रही है।
विज्ञापन
दुपट्टा डालकर धूप से खुद को बचाती बच्चियां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नौतपा शुरू होने से दो दिन पहले से ही आसमान से प्रचंड रूप से गर्मी पड़ रही है। मंगलवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक रहा जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा। हालांकि रात में तापमान बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ी है। उमस भरे मौसम के कारण लोग पसीने से तर-बतर नजर आ रहे हैं। हालांकि दिन में बूंदाबांदी होने की संभावना जताई जा रही है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज होने की उम्मीद है। सुबह से ही 19 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही है। इससे लोगों को कुछ राहत भी मिली है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले एक सप्ताह तक बरसात होने की संभावना है। ऐसे में तापमान 5 से 6 डिग्री तक गिरने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
25 मई से 2 जून तक का समय नोतपा
हरियाणा विज्ञान मंच के जिला संयोजक धर्मपाल शर्मा ने बताया कि 25 मई से 2 जून तक का समय नोतपा का समय है। नोतपा में सूर्य की किरणें पृथ्वी पर सीधी गिरकर कम स्थान पर फैल रही है। अब सूर्य की किरणें पृथ्वी पर 89.2 डिग्री के आसपास पहुंच रही है, इसलिए गर्मी तेजी से पड़ रही है। इस समय तापमान अधिक होने का मुख्य कारण सूर्य की किरणों का पृथ्वी के इस भाग पर सीधा गिरना है।
विज्ञापन
इस मौसम में नींबू का सेवन भी अधिक से अधिक करें
वर्तमान समय में एक वर्ग किलोमीटर की किरणें एक वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर पड़ती है, जिससे हमें पूरी गर्मी लगती हैं। 15 जून को पृथ्वी पर सूर्य की किरणें 90 डिग्री पर पहुंचेगी, इसलिए इस समय गर्मी के यहीं हालात बने रहेंगे। आजकल लू का प्रकोप भी हो सकता है। चिकित्सक डॉ. केएम शर्मा की माने तो खाली पेट घर से बाहर न निकले। सिर को कपड़े से ढक कर बाहर जाए, भोजन में प्याज का सेवन करे, दिन में अधिक पानी का सेवन करे, नींबू का सेवन भी अधिक से अधिक करें।
विज्ञापन