फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Health workers raise their voices in protest against the transfer policy

Mahendragarh-Narnaul News: तबादला नीति के विरोध में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने भरी हुंकार

Sun, 25 Oct 2026 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Health workers raise their voices in protest against the transfer policy
फोटो संख्या:78- नागरिक  अस्पताल महेंद्रगढ़ से कुरूक्षेत्र के लिए रवाना होते स्वास्थ्य कर्मचारी-
महेंद्रगढ़। प्रदेश सरकार की मॉडल ऑनलाइन तबादला नीति (एमओटीपी) के विरोध में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने आंदोलन तेज कर दिया है। रविवार सुबह महेंद्रगढ़ से सैकड़ों कर्मचारी मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए कुरुक्षेत्र रवाना हुए। कर्मचारियों के जत्थे का नेतृत्व राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश चौहान और जिला प्रधान धर्मबीर यादव ने किया।
विज्ञापन

मुकेश चौहान ने कहा कि मॉडल ऑनलाइन तबादला नीति अव्यावहारिक और कर्मचारी विरोधी है। सरकार उनकी मांगों को अनसुना कर रही है, जिसके चलते कर्मचारियों को प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि रेशनलाइजेशन के नाम पर एमपीएचडब्ल्यू वर्ग के पद खत्म करने की तैयारी है। उन्होंने मांग की कि पद समाप्त करने के बजाय नई भर्ती करके खाली पद भरे जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि नीति वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

जिला प्रधान धर्मबीर यादव ने बताया कि नांगल सिरोही, नारनौल, नांगल चौधरी, दोचाना, कनीना, अटेली, सेहलंग और सतनाली सहित जिले के सभी खंडों से कर्मचारी प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कुरुक्षेत्र गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व जिला प्रधान रणबीर सिंह, अनिल रसूलपुरियां, पूर्व राज्य संगठन सचिव रणसिंह मालडा, ऋषिराज आर्य, विजय जोरासी, मुकेश यादव, जितेंद्र, धर्मेंद्र यादव, सुधीर और सतीश खैरवाल सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed