फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Havan performed in Baba Hemadas Gaushala

Mahendragarh-Narnaul News: बाबा हेमादास गोशाला में किया हवन

Mon, 19 Aug 2024 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 19 Aug 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Havan performed in Baba Hemadas Gaushala
फोटो संख्या:70-बाबा हेमादास  गोशाला भोजावास में हवन करते आयोजककर्ता--स्रोत- आयोजक
कनीना। उप मंडल के गांव भोजावास स्थित बाबा हेमादास गोशाला परिसर में हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आजाद सिंह नांधा ने की। मुख्य अतिथि समाजसेवी कुलदीप यादव ने गोसेवा के लिए 21 हजार रुपये की राशि दान की। वहीं मंदोला गांव से पहुंचे कप्तान गजराज ने गोसेवा के लिए 51 हजार रुपये दिए।
विज्ञापन

कनीना पंचायत समिति के चेयरमैन जयप्रकाश, जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार ने गोशाला परिसर में एक पक्का शेड बनवाने का आश्वासन दिया। गोशाला के खजांची मास्टर हनुमान रोहिल्ला ने बताया कि बाबा हेमादास गोशाला पिछले लंबे समय से गोमाता व गोवंश के लालन पालन के लिए सराहनीय योगदान दे रही है। इस अवसर पर बाबा हेमादास गोशाला के महाराज प्रेमदास, कैप्टन श्योराण सहाब, नथूसिंह टेकड़िया, सरजीत यादव, हंसराज रामबास, जगदीश सेहलंग, बिरेंद्र सिंह, कंवर सिंह, नरेंद्र पंप, सुरेश तंवर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed