फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Haryana Teacher Eligibility Test Tomorrow

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा कल

Thu, 16 Dec 2021 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Haryana Teacher Eligibility Test Tomorrow
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा 18 व 19 दिसंबर को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा। परीक्षा के लिए जिले में 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें नारनौल में 7 तथा महेंद्रगढ़ में 14 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन केंद्रों पर 15 हजार के करीब भावी शिक्षक परीक्षा देंगे। परीक्षा को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न करवाने के लिए शिक्षा विभाग व प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। शनिवार व रविवार को आयोजित होने वाली परीक्षा तीन स्तर की होगी। 18 दिसंबर को दोपहर बाद 3 से शाम साढ़े 5 बजे तक लेेवल-3 पीजीटी लेक्चर्र के लिए परीक्षा होगी। जबकि 19 दिसंबर को सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक लेवल-2 में टीजीटी तथा लेवल-3 में दोपहर बाद 3 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक प्राइमरी टीचर के लिए परीक्षा होगी। इस संबंध में उपायुक्त अजय कुमार लघु सचिवालय में अधिकारियों की मीटिंग लेंगे।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए यहां-यहां बनाए गए केंद्र
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए जिले में 21 परीक्षा निर्धारित किए गए हैं। इनमें 7 नारनौल तथा 14 महेंद्रगढ़ में बनाए गए हैं। नारनौल में रेलवे रोड स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारनौल में 3, राजकीय महिला महाविद्यालय बहरोड रोड नारनौल में 2, यदुवंशी डिग्री कॉलेज पटीकरा में 1, हुडा सेक्टर स्थित सीएल स्कूल नारनौल में 1 केंद्र निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार महेंद्रगढ़ में राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में 2, संस्कार भारती डिग्री कॉलेज दादरी रोड पाली में 1, गुरु कॉलेज ऑफ एजुकेशन खायरा में 1, सूरज डिग्री कॉलेज बुचोली रोड में 1, आरपीएस इंजीनियरिंग कॉलेज बलाना सतनाली रोड में 4, राजकीय महिला कॉलेज नियर सचिवालय में 1, हैप्पी एवरग्रीन स्कूल दुबलाना रोड में 2, केडी डिग्री कॉलेज महेंद्रगढ़ में 1, बीजेआरडी स्कूल पाली में 1 परीक्षा केंद्र बनाया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed