फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Haryana Teacher Eligibility Test from today, 15 thousand candidates will participate in two days

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा आज से, दो दिन में 15 हजार अभ्यर्थी लेंगे भाग

Fri, 17 Dec 2021 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Haryana Teacher Eligibility Test from today, 15 thousand candidates will participate in two days
अधिकारियों की बैठक लेते डीसी अजय कुमार । संवाद - फोटो : Narnol
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा शनिवार को शुरू होगी। शनिवार को लेवल-3 पीजीटी (लेक्चरर) की परीक्षा दोपहर 3 से शाम साढे़ 5 बजे तक होगी। दो दिन चलने वाली इस परीक्षा में लगभग 15000 अभ्यर्थी बैठेंगे। परीक्षाओं को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए उपायुक्त अजय कुमार ने शुक्रवार को केंद्र अधीक्षकों और अधिकारियों के साथ बैठक की। जिले में परीक्षा के मद्देनजर केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू कर दी गई है।
विज्ञापन

डीसी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी केंद्र संचालक व अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि यह परीक्षा पूरी तरह से नकल रहित, शांतिपूर्ण व सफलतापूर्वक संपन्न हो। अधिकारी इसमें हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी सभी हिदायतों के अनुसार कार्य करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा करवाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन द्वारा अलग-अलग संयुक्त टीमें गठित की गई है। परीक्षा के दौरान एसडीएम अपने क्षेत्र के नोडल अधिकारी के रूप में काम करेंगे। नोडल अधिकारी प्रश्नपत्रों को अपनी निगरानी में संबंधित स्थान पर रखवाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लेवल तीन की पीजीटी लेक्चरर की परीक्षा 18 दिसंबर को दोपहर बाद 3 से 5:30 बजे तक होगी। लेवल टू में टीजीटी परीक्षा 19 दिसंबर को सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। लेवल एक में पीआरटी की परीक्षा 19 दिसंबर को दोपहर बाद 3 से 5:30 बजे तक होगी। इस बैठक में एसडीएम नारनौल मनोज कुमार, नगराधीश अमित कुमार, एसडीएम कनीना सुरेंद्र कुमार तथा जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी केंद्रोें पर सीसीटीवी और जैमर की व्यवस्था
सभी केंद्रों पर जैमर और सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था कर दी गई है। पुलिस विभाग को निर्देश मिले हैं कि वे परीक्षा केंद्रों पर व्यापक पुलिस प्रबंध करवाएं। परीक्षा सामग्री के पैकेट ले जाने वाली संयुक्त टीम के साथ सशस्त्र पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की जाएगी।
ये होंगे परीक्षा केंद्र
जिले में कुल 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 7 केंद्र नारनौल और महेंद्रगढ़ में 14 में हैं। नारनौल में राजकीय कॉलेज नजदीक मुख्य डाकघर रेलवे रोड, राजकीय महिला कॉलेज बहरोड रोड, यदुवंशी कॉलेज ऑफ इंजीनियर एंड टेक्नोलॉजी रेवाड़ी रोड पटीकरा, सीएल पब्लिक स्कूल हुडा सेक्टर-1 नजदीक कैनाल कॉलोनी सिंघाना रोड और महेंद्रगढ़ में राजकीय ब्वाय कॉलेज नारनौल रोड, संस्कार भारती डिग्री कॉलेज दादरी रोड पाली, गुरु कॉलेज ऑफ एजुकेशन खायरा विपरीत न्यू सिविल कोर्ट, सूरज पीजी कॉलेज ऑफ डिग्री कॉलेज बुचोली रोड, राव प्रहलाद सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल सतनाली रोड बलाना, महिला राजकीय कॉलेज नजदीक लघु सचिवालय नारनौल रोड, हैप्पी एवरग्रीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल डुलाना रोड, केडी डिग्री कॉलेज विपरीत सेंट्रल यूनिवर्सिटी पाली व बीजेआरडी पब्लिक स्कूल दादरी रोड पाली में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू
परीक्षा के मद्देनजर केंद्रोें के आसपास धारा 144 लागू की गई है। डीसी के आदेश के अनुसार सभी केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू रहेगी। केंद्र के 200 मीटर की परिधि में आने वाले फोटो स्टेट की दुकानों व लोगों के एकत्रित होने पर पाबंदी रहेगी। केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में हथियार ले जाने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। आदेश का उल्लंघन करने पर नियम के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed