फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Haryana Panchayat By-election, Voting for sarpanch and panchs, police force deployed on booth

Haryana Panchayat By-election: नारनौल में तीन सरपंच और 10 पंचों के लिए मतदान शुरू, पुलिस बल तैनात

Sun, 09 Jul 2023 01:36 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 09 Jul 2023 01:36 PM IST
सार

नारनौल में तीन गांवों में सरपंच और 9 गांवों के 10 पंचों के पद के लिए चुनाव हो रहे हैं। जिन गांवों में सरपंच पद के चुनाव होने हैं, उन सभी को संवेदनशील बूथों में रखा गया है। 

विज्ञापन
Haryana Panchayat By-election, Voting for sarpanch and panchs, police force deployed on booth
वोट डालने के लिए लाइन में लगी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में सरपंच और पांच पद के लिए उप चुनाव रविवार सुबह सात बजे शुरू हो गए। नारनौल में तीन गांवों में सरपंच और 9 गांवों के 10 पंचों के पद के लिए चुनाव हो रहे हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो गया था, जो शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। सरपंचों के चुनाव ईवीएम से कराए जा रगे हैं जबकि पंचों के चुनाव बैलेट पेपर से हो रहे हैं। प्रशासन द्वारा सलीमपुर, खतोदरा और खोरमा में सरपंच पद के लिए चुनाव कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन


इन बूथों को संवेदनशील बनाया गया
सलीमपुर में तीन, खतोदरा में चार और खोरमा में सात उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। इसी प्रकार पंच के चुनाव में सुरेहठी पिलानिया और आदलपुर में तीन-तीन उम्मीदवार जबकि बाकी वार्ड में दो-दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। चुनाव होने के बाद ही इसका परिणाम भी जारी कर दिया जाएगा। जिन गांवों में सरपंच पद के चुनाव होने हैं, उन सभी को संवेदनशील बूथों में रखा गया है। इसी प्रकार से पंच पद के लिए सागरपुर और सुरेहठी पिलानिया को संवेदनशील बूथ बनाया गया है।
विज्ञापन


28 प्रतिशत हुआ मतदान
मंडी अटेली में उप चुनाव को लेकर गांव सलीमपुर में सरपंच पद के लिए ग्रामीणों की मतदान करने के लिए लाइन लगी हुई है। सुबह 10-50 तक 28 मतदान हो चुका था जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक रही इसके अलावा गांव मोड़ी व बाछौद में भी पंच पद के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही बिरादरी के 2 उम्मीदवार चुनावी मैदान में खड़े

करनाल में हथलाना गांव में सरपंच पद पर उपचुनाव सुबह 7 बजे शुरू हुआ। जिसमें एक ही बिरादरी के 2 उम्मीदवार चुनावी मैदान में खड़े हैं। सुबह से हो रही बारिश की वजह से केंद्रों में मतदाताओं की संख्या अब तक काम रही। सेबह 9 बजे तक मात्र 10 लोग ही मतदान करने पहुंचे। डीडीपीओ गुर मालक सिंह ने बताया कि सुबह 6:00 बजे मॉक ड्रिल हुई, जिसके बाद 7 बजे से मतदान शुरू किया गया।

कुरुक्षेत्र में एक सरपंच व 113 पंच पदों के लिए उपचुनाव जारी

कुरुक्षेत्र में एक सरपंच व 113 पंच पदों के लिए चुनाव जारी है। बारिश के बावजूद ग्रामीण चुनाव में उत्साह दिखा रहे हैं। चुनाव को लेकर प्रशासन ने पुख्ता बंदोबस्त व सुरक्षा व्यवस्था की है। सुबह सात बजे शुरू हुआ चुनाव शाम छह बजे तक जारी रहेगा, जिसके बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।  चुनावों में नोटा (उपरोक्त में से कोई नहीं) विकल्प का उपयोग किया गया है, ताकि मतदान केंद्रों पर आने वाले मतदाता और मैदान में किसी भी उम्मीदवार को वोट न देने का फैसला करने वाले मतदाता मतदान न करने के अपने अधिकार का गोपनीयता के साथ प्रयोग कर सकें।

पहले हुए चुनाव में विजेता रहे प्रत्याशी की मौत हो गई थी
जिला के बाबैन ब्लॉक में पंच पद के लिए 10 सीटों, इस्माईलाबाद ब्लॉक में पंच पद के लिए 9 सीटों, लाडवा ब्लॉक में पंच पद के लिए 16 सीटों, पिहोवा ब्लॉक में पंच पद के लिए 28 सीटों, पिपली ब्लॉक में  पंच पद के लिए 21 सीटों, शाहाबाद ब्लॉक में पंच पद के लिए 19 सीटों व सरपंच पद के लिए एक सीट तथा थानेसर ब्लॉक में पंच पद के लिए 10 सीटों पर मतदान किया जा रहा है। सरपंच पद पर चुनाव गांव जंधेड़ी में हो रहा है, जहां पहले हुए चुनाव में विजेता रहे प्रत्याशी की मौत हो गई थी।

सात गांव में पंच पद के लिए हो रहा उपचुनाव, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात

सोनीपत। सात गांवों में पंच पद के लिए उपचुनाव हो रहा है। मतदान रविवार शाम 6 बजे तक संपन्न होगा। इसके बाद शाम को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। रविवार को हुई बारिश के चलते दोपहर तक कम संख्या में मतदाता वोट डालने के लिए बूथों पर पहुंचे। रविवार दोपहर बारिश बंद होने के बाद मतदाता अपने घरों से निकलकर वोट डालने के लिए दोबारा बूथों पर पहुंचे।

यहां सरपंच का चुनाव अभी नहीं होगा
सोनीपत खंड के गांव किलोहड़द के वार्ड नंबर 3, मुरथल खंड के गांव ताजपुर के वार्ड नंबर 9, गांव मीमारपुर के वार्ड नंबर 10 और गांव पलड़ी खुर्द के वार्ड नंबर 5, कथूरा खंड के गांव धनाना के वार्ड नंबर 10, गांव भांवड़ कालीरमन के वार्ड नंबर 5 के अलावा गन्नौर खंड के गांव टेहा के वार्ड नंबर 3 में पंच पद के लिए उपचुनाव हो रहा है। सभी गांव में मतदान प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ललित सिवाच ने बताया कि जिले के तीन गांव जुआं-1, जौली व गढ़ी कलां में सरपंच का चुनाव अभी नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed