फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Haryana Lok Sabha: Rahul Gandhi in Bhiwani-Mahendragarh today and the Prime Minister in Mahendragarh tomorrow

Haryana: भिवानी-महेंद्रगढ़ क्षेत्र में राहुल गांधी आज तो महेंद्रगढ़ में प्रधानमंत्री कल करेंगे चुनावी जनसभा

Wed, 22 May 2024 12:21 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 22 May 2024 12:21 AM IST
सार

प्रधानमंत्री दूसरी बार पाली में तो राहुल गांधी भी महेंद्रगढ़ में चुनावी जनसभा कर चुके हैं। दोनों नेता भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा की फिजा में गर्माहट लाने का काम जरूर करेंगे। 

विज्ञापन
Haryana Lok Sabha: Rahul Gandhi in Bhiwani-Mahendragarh today and the Prime Minister in Mahendragarh tomorrow
पीएम मोदी और राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गर्मी में चुनावी माहौल भी गर्म हो गया है। अब चुनाव के तीन दिन ही शेष बचे हैं। 22 मई को राहुल गांधी और 23 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा की फिजा में गर्माहट लाने का काम जरूर करेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं को अब तीन दिन में मना पाएंगे या फिर भितरघात होगा।

विज्ञापन


यह तो विधानसभाओं में वोटिंग प्रतिशत के बाद ही पता चल सकेगा, लेकिन इतना जरूर है कि मतदाता अभी शांत हैं और मुकाबला भी नजदीकी रहने की संभावना है। हालांकि दोनों प्रमुख दलों को भितरघात का डर भी सता रहा है। अगर इस समय किसी पार्टी का कार्यकर्ता दूसरे के कार्यक्रम में दिख जाए तो कयास लगने भी शुरू हो जाते हैं।
विज्ञापन


ऐसा ही कुछ सोमवार को योगेंद्र यादव के कार्यक्रम में दिखाई दिया। इसमें भाजपा नेता का विश्वसनीय कार्यकर्ता भी नारनौल में आयोजित तीन कार्यक्रमों में नेताजी की हाजिरी भरता दिखाई दिया। इससे यह तो साफ है कि राजनीति में कुछ भी घटित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 में राहुल गांधी और 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर चुके हैं महेंद्रगढ़ में चुनावी रैली
भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा में इन दो दिनों में दो बड़े नेता आने वाले हैं। इससे पहले भी वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वर्ष 2019 में राहुल गांधी चुनावी जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। हालांकि इस बार राहुल गांधी चरखी दादरी में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं प्रधानमंत्री दूसरी बार महेंद्रगढ़ से सटे पाली गांव में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचेगे। 2019 में राहुल गांधी की जगह सोनिया गांधी को चुनावी रैली में आना था, लेकिन किसी कारणवश नहीं आ सकी थीं, उनकी जगह राहुल गांधी पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed