{"_id":"646c6bb0a7e4f91e2205c0e5","slug":"haryana-education-department-alert-regarding-heat-no-event-will-be-held-in-sun-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग का अलर्ट, धूप में नहीं होगा कोई आयोजन, हर घंटे में पानी पीने को बजेगी घंटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग का अलर्ट, धूप में नहीं होगा कोई आयोजन, हर घंटे में पानी पीने को बजेगी घंटी
Tue, 23 May 2023 01:00 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 23 May 2023 01:00 PM IST
सार
विभाग ने निर्देश सीए हैं कि स्कूल में बच्चों को धूप में नहीं बैठाया जाए। कोई भी कार्यक्रम खुले में धूप में नहीं किया जाएगा। साथ ही हर एक घंटे में बच्चों के लिए पानी पीने के लिए घंटी बजाई जाएगी ताकि बच्चे पानी पीने आ सके।
विज्ञापन
तापमान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में लू के प्रकोप से तापमान 45 डिग्री पर कर चुका हैं, ऐसे में शिक्षा विभाग ने भी गर्मी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया हैं। विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियो और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियो को निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने निर्देश सीए हैं कि स्कूल में बच्चों को धूप में नहीं बैठाया जाए। कोई भी कार्यक्रम खुले में धूप में नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
पानी के लिए बजेगी हर घंटे घंटी
विद्यार्थियों के लिए साफ पानी की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही हर एक घंटे में बच्चों के लिए पानी पीने के लिए घंटी बजाई जाएगी ताकि बच्चे पानी पीने आ सके। स्कूलों में रेड क्रॉस फण्ड से बच्चों के लिए ओआरएस के पैकेट उपलब्ध करवाये जाएंगे। विद्यार्थियों को गर्मी से बचाव के उपाय बताये जाएंगे। इसके लिए स्कूल मुखिया आयुष विभाग से मदद लें सकेगा। किसी भी आपात स्थिति के लिए स्कूल नजदीकी अस्पताल के संपर्क में रहेगा और प्राथमिक उपचार की जानकारी भी ली जाएगी।
विज्ञापन
खिड़कियों को ढककर रखना होगा
विभाग ने स्कूल की सभी खिड़कियों को एलम्युनियम पन्नी, गट्टे से ढककर रखे के निर्देश दिए हैं। जिन दरवाजो से गर्मी आती हैं, उन्हें पर्दों से ढकने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन