फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Haryana Education Board class 10th and 12th examinations from tomorrow

हरियाणा शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं कल से

Mon, 28 Mar 2022 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Haryana Education Board class 10th and 12th examinations from tomorrow
परीक्षा सामग्री वितरित करते बीईओ सुभाष सामरिया। संवाद - फोटो : Narnol
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से दसवीं और बारहवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 30 मार्च से आयोजित की जाएंगी। परीक्षाओं को संपन्न कराने के लिए सोमवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा सामग्री वितरित की गई।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी सुभाष सामरिया ने कहा कि 30 मार्च से दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। परीक्षाओं को नकल रहित और शांतिपूर्ण संपन्न करवाना हम सबकी जिम्मेदारी बनती है। परीक्षाएं 24 अप्रैल तक चलेंगी। परीक्षा प्रतिदिन दोपहर में 12:30 बजे से 3 बजे तक होगी। एक दिन 10वीं और एक दिन 12वीं परीक्षा होगी। जबकि परीक्षार्थियों को आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र अधीक्षक सभी संस्थाओं के मुखियाओं और आमजन के सहयोग से बोर्ड परीक्षाएं सौहार्दपूर्ण माहौल में करवाने के लिए प्रयासरत रहें। यदि किसी केंद्र का अधीक्षक किन्हीं कारण से अनुपस्थित रहता है तो उसके स्थान पर रिजर्व सूची में प्रति स्थानी को तैनात किया जाए। यदि रिजर्व सूची से कमी पूरी नहीं होती है तो उस अवस्था में ही बाहर से प्रति स्थानी की नियुक्ति की जाए। इस बार परीक्षा के दौरान एक कमरे में 24 विद्यार्थियों को ही बैठाने की व्यवस्था की गई है। यदि कक्ष छोटे हों तो एक पंक्ति में छह के हिसाब से 18 परीक्षार्थियों को बैठाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकल रहित संपन्न कराने के लिए सभी अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी से करें। इस मौके पर केंद्र अधीक्षकों को ड्यूटियां सौंपी गईं और उन्हें परीक्षा सामग्री दी गई। इस अवसर पर प्राचार्य निहाल सिंह यादव, संजय बडेसरा, महीपाल डाडैया व महेंद्र सिंह आदि प्राध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिलाधीश ने परीक्षा केंद्रों के आसपास लगाई धारा 144
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की होने वाली माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक (ओपन) परीक्षाओं के लिए जिलाधीश श्याम लाल पूनिया ने परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू की है। जिलाधीश की ओर से जारी आदेशों के अनुसार वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा 30 मार्च से 27 अप्रैल तक दोपहर 12:30 बजे से तीन 3 बजे तक होगी। इसी प्रकार माध्यमिक परीक्षा 31 मार्च से 20 अप्रैल तक दोपहर 12:30 बजे से 3 बजे तक होगी। इन परीक्षाओं को सुचारु रूप से संपन्न करवाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लगाई गई है। परीक्षा केंद्रों पर 200 मीटर की परिधि में भीड़ एकत्रित होने व किसी भी प्रकार का हथियार लेकर चलने पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा इस दायरे में कोई भी फोटो स्टेट की दुकान परीक्षा के दौरान नहीं खुलेगी। यह आदेश ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और अन्य लोकसेवकों पर लागू नहीं होगा। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए 49 केंद्र
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं को संपन्न करवाने के लिए जिले में 49 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सबसे कम कनीना क्षेत्र में 9, महेंद्रगढ़ क्षेत्र में 13 तथा सबसे अधिक 27 परीक्षा केंद्र नारनौल में बनाए गए हैं। नारनौल क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों में अटेली, नांगल चौधरी व निजामपुर के केंद्र भी शामिल हैं। शिक्षा बोर्ड की तरफ से परीक्षा केंद्र में विद्यार्थियों को पानी की बोतल ले जाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed