{"_id":"672673d1f963190d3b03e3a3","slug":"haryana-drunk-conductor-did-not-issue-ticket-suspended-when-video-went-viral-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: नशे में धुत्त परिचालक ने नहीं काटा टिकट, वीडियो वायरल हुआ तो किया सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: नशे में धुत्त परिचालक ने नहीं काटा टिकट, वीडियो वायरल हुआ तो किया सस्पेंड
Sun, 03 Nov 2024 12:17 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 03 Nov 2024 12:17 AM IST
सार
बस ने महेंद्रगढ़ से अटेली बस स्टैंड तक दो चक्कर लगाए, यात्रियों की टिकट नहीं काटी गई।
विज्ञापन
रोडवेज बस में नशे की हालत में टिकट मशीन को बैग में डालता परिचालक
- फोटो : संवाद
विस्तार
शनिवार को महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से नशे में धुत्त परिचालक ने अटेली बस स्टैंड पहुंचने तथा वहां से वापस महेंद्रगढ़ बस स्टैंड आने के दौरान यात्रियों की टिकट नहीं बनाया। हालांकि दोपहर बाद घटना वीडियो वायरल होने के बाद परिचालक को सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन
चालक राजकुमार व परिचालक राजपाल महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से 11:30 बजे अटेली रूट पर बस लेकर चले थे। इसी दौरान परिचालक राजपाल नशे में धुत्त होकर परिचालक की सीट पर बैठा था। महेंद्रगढ़ से अटेली तक कुछ यात्रियों को टिकट काटकर दे दिए लेकिन किराये के पैसे भी नहीं लिए।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी परिचालक ने टिकट काटने की मशीन को भी बस के केबिन में बोनट पर रखा था। कुछ यात्रियों ने इसका विरोध किया तथा टिकट काटने की मांग की लेकिन परिचालक ने न टिकट काटा और न ही कोई उत्तर दिया। इतना ही नहीं इसके बाद एक बजे अटेली से वापस महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर बस लेकर पहुंच गए।
विज्ञापन
तीसरी बार भी यही परिचालक व चालक दो बजे महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से अटेली के लिए यात्रियों को बैठाकर चल पड़े। हालांकि शाम को करीब तीन बजे किसी यात्री ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया तो उच्चाधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए परिचालक को सस्पेंड कर दिया।
दोनों बस स्टैंडों पर जिम्मेदार बने लापरवाह
हालांकि परिचालक को बस स्टैंड से चलने व पहुंचने के बाद रजिस्टरों में एंट्री करनी होती है। साथ ही काटे गए टिकटों के विवरण सहित बस के पहुंचने तथा वापस जाने का समय लिखना होता है, लेकिन दो बस स्टैंडों पर इन सभी प्रक्रियाओं के बावजूद भी बस स्टैंड प्रभारी सहित अन्य कर्मचारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। वहीं बस चालक ने भी इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों व अड्डा प्रभारी को नहीं की।
परिचालक के नशे में होने की सूचना महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से मिली थी। हालांकि सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इसपर शीघ्रता से संज्ञान लेते हुए परिचालक को सस्पेंड कर दिया गया है। भविष्य में कोई भी कर्मचारी इस प्रकार की हरकत न करके इसके लिए विशेष अभियान चलाकर समय-समय पर निगरानी भी की जाएगी। -अनित यादव, महाप्रबंधक राज्य परिवहन नारनौल डिपो।