फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Haryana Central University prepared vertical plate system for Land erosion in flow of rivers

Haryana Central University: नदियों के बहाव से नहीं होगा भूमि कटाव, शिक्षकों ने तैयार किया वर्टिकल प्लेट सिस्टम

Wed, 03 Jan 2024 09:52 AM IST
नवीन दलाल मनोज राजपूत, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
मनोज राजपूत, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 03 Jan 2024 09:52 AM IST
सार

शिक्षकों द्वारा तैयार की गई तकनीक के अंतर्गत प्लेट में एक ऊर्ध्वाधर प्लेट होती है जो नदी किनारों की रक्षा करती है। इसके अलावा तीन क्षैतिक प्लेटें होती हैं जो विभिन्न तल स्तर पर ऊर्ध्वाधर प्लेट को क्षतिग्रस्त होने से रोकती हैं।

विज्ञापन
Haryana Central University prepared vertical plate system for Land erosion in flow of rivers
ऊर्ध्वाधर प्लेट प्रणाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नदियों से भूमि कटाव को रोकने के लिए हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) का शोध काफी कारगर हो सकता है। हकेंवि ने वर्टिकल प्लेट तकनीक विकसित की है। इससे भूमि के कटाव से नुकसान को रोका जा सकेगा। विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी पीठ के वर्टिकल प्लेट के शोध को पेटेंट मिल चुका है।

विज्ञापन


हर वर्ष नदियों के उफान से बहुत अधिक तबाही के साथ जान-माल का नुकसान हो जाता है। नदियों से होने वाले नुकसान को ध्यान में रखते हुए हकेंवि के इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी पीठ के शिक्षकों ने वर्टिकल प्लेट तकनीक विकसित की है। मौजूदा समय में किनारों को धातु की क्षैतिज प्लेट के माध्यम से सुरक्षित किए जाने की प्रक्रिया प्रचलन में है और ऐसा देखने में आया है कि यह प्लेटें काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो जाती थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए हकेंवि के शिक्षकों ने उल्टे ई आकार की वर्टिकल प्लेट तैयार की है जो काफी हद तक कटाव से होने वाले नुकसान को नियंत्रित करने में सक्षम है।
विज्ञापन


ऐसे काम करेगी वर्टिकल प्लेट
इस पेटेंट को प्राप्त करने वाली टीम में सदस्य प्रो. विकास गर्ग व प्रो. अजय कुमार बंसल, डॉ. डीवीएस वर्मा, डॉ. बलदेव सेठिया शामिल हैं। शिक्षकों द्वारा तैयार की गई तकनीक के अंतर्गत प्लेट में एक ऊर्ध्वाधर प्लेट होती है जो नदी किनारों की रक्षा करती है। इसके अलावा तीन क्षैतिक प्लेटें होती हैं जो विभिन्न तल स्तर पर ऊर्ध्वाधर प्लेट को क्षतिग्रस्त होने से रोकती हैं। इस प्रकार इन क्षैतिज और ऊर्ध्वाधर प्लेट के संयोजन से नदी के तटोंं की सुरक्षा और प्लेट के स्थायित्व को सुनिश्चित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पेटेंट से यह मिलेगा लाभ
प्रो. विकास गर्ग ने बताया कि नदी तट के कटाव के कारण संपत्ति की क्षति, समुदायों का विस्थापन और कृषि की बड़े स्तर पर हानि होती है। नदियों का कटाव पर्यावरणीय क्षरण में भी योगदान देता है और जैव विविधता और पानी की गुणवत्ता को प्रभावित करता है जबकि बाढ़ के खतरे को बढ़ाता है और प्रभावित क्षेत्रों पर आर्थिक बोझ डालता है। ऐसे में यह वर्टिकल प्लेटें नदियों के मोड़ के लिए किनारे की सुरक्षा करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed