फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   hariyana minister

आंबेडकर ने कमजोर वर्ग के लोगों का जीवन सुधारा : ओमप्रकाश यादव

Sat, 07 Dec 2019 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
hariyana minister
hariyana minister - फोटो : Narnol
डॉ. भीम राव आंबेडकर की 63वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को स्लम जागृति समिति की ओर से सीताराम मैरिज पैलेस में एक समारोह का आयोजन हुआ। मुख्यअतिथि के तौर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने शिरकत की। अध्यक्षता राधे सरपंच सोनीपत ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। राज्यमंत्री ने स्लम जागृति समिति के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर झज्जर से भाजपा नेता राकेश कुमार भी मौजूद थे।
विज्ञापन

राज्यमंत्री यादव ने कहा कि डॉ. आंबेडकर भारतीय संविधान के जनक थे। वे एक महान मानवाधिकार कार्यकर्ता थे। उन्होंने भारत के कमजोर वर्ग के लोगों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए शिक्षा पर जोर दिया था । उन्होंने कहा कि डा. आंबेडकर के शिक्षित बनो, संगठित रहो व संघर्ष करो नारों का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का लक्ष्य पंक्ति में सबसे पीछे खड़े आदमी को न्याय दिलाना था। यही उद्देश्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय व वर्तमान में बीजेपी सरकार का है। सरकार का प्रयास है कि सरकार की हर योजना का लाभ गरीब लोगों तक पहुंचाया जा सके। जल्द ही ऐसी योजना लागू होने जा रही है, जिस परिवार की वार्षिक आय दो लाख रुपये से कम व पांच एकड़ से कम जमीन है, आयुष्मान योजना का लाभ ले सकें। यादव ने कहा कि उन्होंने दो वर्ष पूर्व स्लम जागृति समिति के लिए भवन बनाने की घोषणा की थी। वे आज भी इस बात पर अडिग हैं कि भवन के लिए जमीन मुहैया करवाएं ताकि भवन का निर्माण हो सके। स्लम जागृति समिति की ओर से ओपी यादव ने गरीब लोगों को सिलाई मशीनें एवं कंबल भी वितरित किए। कार्यक्रम में मंच संचालन राजेश्वरी देवी ने किया। भाजपा नेता राकेश कुमार ने कहा कि बाबा साहब ने देश में असमानता बेरोजगारी व सभी को एक साथ लेकर चलने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed