फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Hardworking and combative people should get a place in the organization: Satyaveer

मेहनती और जुझारू लोगों को संगठन में जगह मिलनी चाहिए : सत्यवीर

Sun, 28 Sep 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 28 Sep 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hardworking and combative people should get a place in the organization: Satyaveer
फोटो संख्या:68- ऑटो मार्केट में कांग्रेस कार्यालय में बैठक करते काग्रेस के पदा​धिकारी व  कार्यक
महेंद्रगढ़। ऑटो मार्केट में कांग्रेस कार्यालय में स्वराज नेतृत्व खोज अभियान के अंतर्गत राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की जिला संगठन की बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में मुख्यातिथि के रूप में राजीव गांधी पंचायतीराज की प्रदेशाध्यक्ष फोम लाल रहे। नेशनल कोऑर्डिनेटर बलराम यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष सज्जनसिंह, प्रदेश कोऑर्डिनेटर राजीव श्योराण इत्यादि लोग मौजूद रहे। फोम लाल ने बताया कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के दिशा निर्देश पर राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन का जल्द ही विस्तारण होगा।

रविवार को महेंद्रगढ़ में लोगों के आवेदन लेने के लिए पहुंचे हैं। जिले के कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ता जो कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक गली-मोहल्ले तक पहुंचाए। उन लोगों को संगठन में जोड़कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी। जिलाध्यक्ष सत्यवीर यादव ने कहा कि मेहनती और जुझारू लोगों को संगठन में जगह मिलनी चाहिए ताकि जिले का एक मजबूत संगठन बन जाए। इस अवसर पर राधेश्याम, महिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. राज सुनेश नारनौल, बार के पूर्व प्रधान मंजीत यादव, सरजीत नंबरदार, सूरत सिंह, रमेश चेयरमैन, वीरभद्र सरपंच, दलीप सरपंच, धरम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed