{"_id":"6a149bccae3fec58ad0ad835","slug":"happy-cards-now-available-at-mahendragarh-bus-stand-target-set-at-5030-narnol-news-c-203-1-mgh1004-126790-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर मिलने लगे हैप्पी कार्ड, 5030 का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर मिलने लगे हैप्पी कार्ड, 5030 का लक्ष्य
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राज्य परिवहन विभाग ने महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर हैप्पी कार्ड बांटना शुरू कर दिया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिली है। पहले कार्ड बनवाने और प्राप्त करने के लिए लोगों को नारनौल जाना पड़ता था जिससे समय और अतिरिक्त खर्च दोनों बढ़ जाते थे।
विभाग के अनुसार वर्ष 2024-25 में कुल 5030 हैप्पी कार्ड वितरित किए जाएंगे। पहले ही दिन करीब 50 लाभार्थियों को कार्ड सौंपे गए। कार्ड वितरण का कार्य संभाल रहे राजेंद्र सिंह ने बताया कि योजना का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और ग्रामीण नागरिकों को मिलेगा।
पिन कोड 123029, 123024 और 123034 के अंतर्गत आने वाले महेंद्रगढ़, सतनाली, बवानिया, भोजावास, बुचौली और देवास सहित आसपास के गांवों के लोग अब आसानी से कार्ड प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
लाभार्थियों के मोबाइल पर ओटीपी भेजा जा रहा है और संदेश मिलने के 30 दिनों के भीतर कार्ड लेना अनिवार्य होगा। अन्यथा ओटीपी दोबारा नारनौल से जनरेट करवाना पड़ेगा। कार्ड वितरण सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है।
-- -- -- -- -- -
- वर्जन:
मांग के अनुसार हैप्पी कार्ड बांटने शुरू कर दिए हैं। 5030 हैप्पी कार्ड बांटे जाएंगे। साथ ही व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। लाभार्थी हैप्पी कार्ड सुबह नौ से शाम पांच बजे तक प्राप्त कर सकते है।-हरिकिशन, इंचार्ज, बस स्टैंड, महेंद्रगढ़