फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Hakenvi student Shivani selected for the post of assistant spokesperson

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि की छात्रा शिवानी सहायक प्रवक्ता के पद पर चयनित

Fri, 23 Aug 2024 01:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Hakenvi student Shivani selected for the post of assistant spokesperson
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ के फार्मास्युटिकल साइंसेज विभाग की विद्यार्थी शिवानी कुमारी का चयन प्रतिष्ठित आरपीआईआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस करनाल में सहायक प्रो. के पद पर हुआ है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने सहायक प्रो. के पद पर चयन के लिए शिवानी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने तथा उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है, जिसके परिणामस्वरूप हमें विद्यार्थियों की ऐसी सफलताएं लगातार देखने को मिल रही हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के फार्मास्युटिकल साइंसेज विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि विभाग की छात्रा शिवानी कुमारी का चयन प्रतिष्ठित संस्थान आरपीआईआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस करनाल, हरियाणा में हुआ है। विभाग के शिक्षकों डॉ. सुमित कुमार, डॉ. तरुण कुमार, डॉ. अशोक जांगड़ा, डॉ. मनीषा पांडे ने चयनित छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि शिवानी कुमारी की यह सफलता निश्चित रूप से विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की जाने वाली समग्र शिक्षा एवं व्यावहारिक कौशल के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed