{"_id":"5df3dc398ebc3e87f54a2a70","slug":"hail-damage-to-corps-narnol-news-rtk53225958","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलावृष्टि से 15 गांवों की फसलों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलावृष्टि से 15 गांवों की फसलों को नुकसान
विज्ञापन
सतनाली क्षेत्र के खेत में पड़े ओले।
- फोटो : Narnol
वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण आई बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। जिसमें 15 गांवों के किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। गांवों के सरपंचों ने फसलों के नुकसान की भरपाई की मांग को लेकर तहसीलदार के जरिए सीएम को ज्ञापन भेजा। भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मबीर सिंह ने भी ने मुआवजे की मांग की है।
वीरवार की देर रात सतनाली क्षेत्र के आसपास के गांवों में ओलावृष्टि हुई। गांव मंढाणा, सेखा, बुडीन, सोहला, ढाढोत, बलाना, बलायचा, निंबेहड़ा, राजवास, जवाहर नगर, नंगला, पथरवा, बास, सतानाली गांव में फसलों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है। सबस अधिक नुकसान सरसों की फसल हो हुआ। सरसों की अगेती फसल में फूल आए हुई हैं। ओलावृष्टि से काफी हद तक फूल गिर गए हैं। जिससे पैदावार में काफी कमी आएगी। सतनाली कस्बे सहित क्षेत्र के गांवों में हुई ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के लिए उचित मुआवजे की मांग को लेकर सतनाली खंड के कई गांवों के सरपंचों ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नाम उपतहसील सतनाली में ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए हस्ताक्षयुक्त ज्ञापन में सरपंच सतनाली रिंकू देवी, सरपंच पथरवा सतेंद्र, सरपंच जवाहरनगर नंदकौर, सरपंच ढ़ाणी कुम्हारान बलबीर सिंह, सरपंच बासड़ी सरिता, सरपंच सोहड़ी कर्ण सिंह, सरपंच जड़वा रवि शेखावत, सरपंच श्यामपुरा बिंदिया देवी आदि खंड के अन्य सरपंचों ने बताया कि वीरवार रात्रि करीब 12 से 1 बजे तक सतनाली क्षेत्र के गांवों में तेज ओलावृष्टि हुई। जिससे फसल को काफी नुकसान हुआ है। सरपंचों ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से क्षेत्र में ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसल की विशेष गिरदावरी करवाकर किसानों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की।शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाए रहे। सुबह कुछ एरिया में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। शनिवार के बाद मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
25 हजार प्रति एकड़ मुआवजा मिले
कांग्रेस विधायक राव दान सिंह ने कहा कि क्षेत्र में ओलावृष्टि से किसानों को सरसों, गेहूं, चना, सब्जियों की फसल में काफी नुकसान हो गया है। सरकार जल्द से जल्द गिरादावरी कराए। विशेष गिरदावरी कराकर किसानों को प्रति एकड़ 25 हजार प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
, जिला पार्षद ने किया मुआयना
जिला पार्षद राकेश उर्फ गौतम बुड़ीन ने बुड़ीन ,बलायचा, ढाढोत, सोहला सहित अन्य गांवों में दौरा किया। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द से जल्द विशेष गिरदावरी कराए।किसानों को प्रति एकड़ 30 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए। जिससे किसान अपना भरण पोषण कर सकें।