फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Gynecology ward facing shortage of doctors, increasing difficulties for pregnant women

Mahendragarh-Narnaul News: डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा गायनी वार्ड, प्रसूताओं की बढ़ी मुश्किलें

Thu, 20 Aug 2026 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Gynecology ward facing shortage of doctors, increasing difficulties for pregnant women
फोटो नंबर- 26नागरिक अस्पताल ​स्थित गायनी वार्ड।
नारनौल। नागरिक अस्पताल के गायनी वार्ड में डॉक्टरों की कमी के कारण प्रसूताओं को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है। चार स्वीकृत पदों वाले इस वार्ड में फिलहाल केवल एक गायनेकोलॉजिस्ट के भरोसे काम चल रहा है। ऐसे में आपात स्थिति में मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

करीब एक महीने पहले तक अस्पताल के गायनी वार्ड में चार गायनेकोलॉजिस्ट तैनात थे। इनमें दो डॉक्टर एनएचएम के तहत सेवाएं दे रहे थे। दोनों ने करीब एक महीने पहले इस्तीफा दे दिया। इसके बाद वार्ड में डॉक्टरों की कमी हो गई। वहीं, एक स्थायी गायनेकोलॉजिस्ट भी इन दिनों अवकाश पर हैं। इसके चलते अब पूरे वार्ड की जिम्मेदारी सिर्फ एक डॉक्टर पर है।
विज्ञापन

डॉक्टरों की कमी का असर सीधे डिलीवरी और सिजेरियन ऑपरेशन पर पड़ रहा है। खासकर शाम के समय होने वाले सिजेरियन केसों के लिए अस्पताल प्रशासन को ऑन-कॉल डॉक्टर बुलाना पड़ रहा है। इससे ऑपरेशन और सामान्य प्रसव की प्रक्रिया में देरी हो रही है। प्रसव पीड़ा से परेशान महिलाओं को कई बार घंटों इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालात की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीते दिनों एक महिला ने लेबर रूम के दरवाजे पर ही बच्चे को जन्म दे दिया था। घटना के बाद अस्पताल स्टाफ में हड़कंप मच गया।
मरीजों के परिजनों का कहना है कि प्रसव जैसी आपात स्थिति में पर्याप्त डॉक्टरों की मौजूदगी जरूरी है। उन्होंने अस्पताल में जल्द से जल्द गायनेकोलॉजिस्ट की नियुक्ति करने की मांग की है।


वर्जन :
गायनी वार्ड में चिकित्सक की कमी को लेकर मुख्यालय को अवगत करवाया गया है। उम्मीद है जल्द ही चिकित्सक की नियुक्ति की जाएगी। -डॉ. आशा शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed