{"_id":"6a4573f7c0ed7547470927d1","slug":"gujravas-shines-with-voluntary-labour-gives-a-strong-message-of-cleanliness-narnol-news-c-196-1-nnl1010-141973-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: श्रमदान से चमका गुजरवास, स्वच्छता का दिया मजबूत संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: श्रमदान से चमका गुजरवास, स्वच्छता का दिया मजबूत संदेश
विज्ञापन
फोटो 08 अभियान के तहत श्मशान घाट की सफाई करते ग्रामीण व स्वयंसेवक। स्रोत: सरपंच
मंडी अटेली। गांव गुजरवास में स्वच्छ भारत मिशन के तहत विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सफाई कर्मचारियों और ग्रामीण स्वयंसेवकों ने मिलकर पूरे गांव में श्रमदान किया और लोगों को स्वच्छता का महत्व समझाया।
अभियान की शुरुआत होली चौक से हुई। इसके बाद होली चौक, जनस्वास्थ्य विभाग के ट्यूबवेल और शिवालय मंदिर के पीछे जमा कूड़े के ढेर को बुलडोजर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से हटाया गया। कचरे का सुरक्षित निस्तारण किया गया।
बुधवार को सागरपुर मार्ग स्थित श्मशान घाट की सफाई की गई। वहां उगी झाड़ियों को हटाया गया, पेड़-पौधों की छंटाई की गई और उन्हें पानी दिया गया। पक्षियों के लिए सकोरों में पानी भरा गया तथा शिव चबूतरे के आसपास का पूरा परिसर साफ किया गया।
विज्ञापन
सरपंच वर्षा रानी ने कहा कि स्वच्छता सबसे बड़ी सेवा है और अच्छी आदतों से ही गांव साफ और स्वस्थ बन सकता है। अभियान के अंत में ग्रामीणों ने खुले में शौच न करने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की शपथ ली। ग्राम पंचायत ने हर महीने के पहले सप्ताह में नियमित सफाई अभियान चलाने का निर्णय भी लिया।