{"_id":"621d1282433a6865ba6400ec","slug":"gst-team-raided-in-mahendragarh-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: जीएसटी टीम ने आयरन स्टोर का नौ घंटे खंगाला रिकॉर्ड, शिकायत पर टीम ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: जीएसटी टीम ने आयरन स्टोर का नौ घंटे खंगाला रिकॉर्ड, शिकायत पर टीम ने की कार्रवाई
Mon, 28 Feb 2022 11:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:50 PM IST
सार
टीम ने शाम 7 बजे तक विभिन्न प्रकार का रिकॉर्ड कब्जे में लिया। जीएसटी टीम की कार्रवाई से व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
दस्तावेजों की जांच करती जीएसटी फरीदाबाद की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में रेलवे रोड स्थित एक आयरन स्टोर पर जीएसटी फरीदाबाद की टीम ने छापा मारकर रिकॉर्ड खंगाला। जीएसटी टीम के नौ सदस्यों के साथ सुबह 10 बजे स्टोर पहुंची और रिकॉर्ड खंगालने शुरू कर दिया। टीम द्वारा शाम 7 बजे तक विभिन्न प्रकार का रिकॉर्ड कब्जे में लिया गया।
विज्ञापन
जीएसटी टीम इंचार्ज एडिशनल कमिश्नर अशोक कुमार के नेतृत्व में पहुंची। टीम ने नौ घंटे तक रिकॉर्ड को खंगाला। छापा मारने की जानकारी मिलने के बाद व्यापारियों में हड़कंप मच गया। दिनभर शहर में छापे की चर्चा रही। अशोक कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्ह शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर सोमवार को जांच की है। जांच के दौरान दस्तावेज लिए गए हैं। इनकी पूरी जांच की जाएगी। यदि कोई अनियमितता मिली तो संबंधित दुकानदार का स्टेटमेंट लिया जाएगा।
विज्ञापन