{"_id":"5e1625518ebc3e87f34d8d74","slug":"grugram-won-narnol-news-rtk5363265182","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजित गुरुग्राम ने यूपी और पड़तल की टीम को हराकर सुपर-8 में किया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजित गुरुग्राम ने यूपी और पड़तल की टीम को हराकर सुपर-8 में किया प्रवेश
विज्ञापन
बाबा जयराम दास किक्रेट स्टेडियम में विजेता टीम के खिलाड़ी के साथ कमेटी सदस्य।
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा जयरामदास क्रिकेट महाकुंभ के तीसरे दिन भीम पड़तल, यूपी तथा गुरुग्राम के बीच तीन मैच खेले गए। पहला मैच भीम पड़तल और यूपी के बीच खेला गया जिसमें भीम पड़तल ने जीत हासिल की। अजित गुरुग्राम ने यूपी एवं पड़तल की टीम को हराकर सुपर-8 में प्रवेश कर लिया। अजित गुरुग्राम सुपर-8 में पहुंचने वाली तीसरी टीम हो गई है। 9 जनवरी को बाबा जयरामदास पाली, छिक्कारा दिल्ली, नेवी विशाखापट्नम के बीच खेले जाएंगे। बुधवार को क्रिकेट मैच उद्धाटन समारोह की अध्यक्षता बाबा जयरामदास मंदिर कमेटी के प्रधान रामौतार ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह क्रिकेट खेल महाकुंभ पिछले कई वर्षों से बाबा जयरामदास के नाम से होता आ रहा है। यह सब गांव के सहयोग से हो पाता है। ग्रामीणों के सहयोग से पूरा स्टेडियम तैयार किया गया है। जल्द ही यहां फ्लड लाइट लगाने का प्रयास किया जाएगा। इसे नेशनल स्टेडियम के तौर पर उभारने का प्रयास होगा। तीसरे दिन पहला मैच भीम पड़तल और यूपी के बीच खेला गया। यूपी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करती हुई यूपी की टीम ने 12 ओवर में 110 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भीम पड़तल ने मात्र 11.4 ओवर में मैच जीत लिया। इस मैच में आदित्य ने शानदार प्रदर्शन किया। उसने 19 गेंदों पर 34 रन बनाए और 2 ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट भी लिया। उसके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए मैन ऑफ द मैच दिया गया।
दूसरा मैच यूपी और अजित गुरुग्राम के बीच खेला गया। जिसमें यूपी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। यूपी ने 12 ओवर में 96 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अजित गुरुग्राम ने 9.4 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच में मैन ऑफ द मैच प्रवेश दहिया रहा। जिसने 25 गेंदों पर 36 रन बनाए। 2 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट भी लिए।
तीसरा मैच अजित गुरुग्राम और भीम पड़तल के बीच खेला गया। जिसमें भीम पड़तल ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। अजित गुरुग्राम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 103 रन बनाए जबाव में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भीम पड़तल 12 ओवर में 88 रन ही बना सकी। अजित गुरुग्राम ने 14 रन से मैच जीत लिया। इस मैच में मैन ऑफ द मैच विनीत कुमार को दिया गया। विनीत ने 36 गेंदों में 4 चौकों और 4 छक्कों की बदौलत 59 रन बनाए। इस अवसर पर कंवर सिंह, राजेश गोयल, होशियार मास्टर, देशराज, दशरथ, राहुल आदि उपस्थित थे।