फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   grameen have protested in paipe line problam

पाइप लाइन में खामियों पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 06 Jan 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
grameen have protested in paipe line problam
गांव राता के ग्रामीण पाइप लाइन की खामियों को दिखाते हुए। - फोटो : Narnol
राता माइनर से गांव राता के जोहड़ के लिए बिछाई गई पाइप लाइन में बरती गई अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों ने जजपा के हल्का प्रधान वेदू सिंह व समर सिंह के नेतृत्व में रोष प्रदर्शन करते हुए अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने सिंचाई विभाग से ठेकेदार द्वारा बरती जा रही अनियमितताओं को लेकर विरोध जताया था।
विज्ञापन

पाइप लाइन दबाते की गई गड़बड़ी की शिकायत संबंधित अधिकारियों से की गई लेकिन अधिकारियों ने शिकायत को अनसुना कर दिया तथा ठेकेदार ने बिना लेवल के ही पाइप लाइन दबा दी। लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी गांव के जोहड़ में पानी नहीं पहुंच पाया। पाइप लाइन का लेवल ठीक न होने से माइनर अंतिम छोर पर टूट जाती है। क्योंकि ऊंचाई पर पाइप लाइन होने से पानी आगे नहीं जाता है जिससे माइनर में पानी खड़ा हो जाता है तथा माइनर टूट जाती है। गांव के नागरिक समर सिंह व सुनील कुमार ने बताया कि जब पाइप लाइन डाली जा रही थी तब उन्होंने स्वयं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया था। अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे लेकिन पाइप लाइन का बिना लेवल देखे ही इसे सही बता दिया। ऐसा कर संबंधित ठेकेदार व अधिकारी सरकार के रुपयों का दुरुपयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed