फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   GPS mapping becomes hindrance in lifting, 73371 quintals of mustard purchased

Mahendragarh-Narnaul News: जीपीएस की मैपिंग बनी उठान में बाधा, 73371 क्विंटल सरसों की हुई खरीद

Fri, 05 Apr 2024 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 05 Apr 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
GPS mapping becomes hindrance in lifting, 73371 quintals of mustard purchased
फोटो संख्या:76- अनाज मंडी महेंद्रगढ़ में रखे  सरसों  से  भरे बैंग--स्रोत-संवाद
महेंद्रगढ़। उठान कार्य में लगे वाहनों का जीपीएस मैपिंग नहीं होने के कारण मंडियों में उठान कार्य धीमी गति से चल रहा है। जीपीएस की मैपिंग होने के बाद ही उठान में लगी गाड़ी को गेटपास जारी होता है। उठान कार्य में लगी गाड़ियों में जीपीएस की मैपिंग नहीं होने से अब गेटपास नहीं मिल रहे हैं, जिसके कारण गाड़ियां लोड होने के बावजूद भी मंडियों में खड़ी रहती हैं। गाड़ियों में लगे जीपीएस से मार्केटिंग बोर्ड के मैप इंडिया से निगरानी रखी जाती है। कई गाड़ियों में जीपीएस की मैप इंडिया से ट्रेकिंग नहीं हो रही है, जिसके कारण गाड़ी का गेटपास जारी नहीं होता।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की तीन मंडियों में यह है उठान की स्थिति
महेंद्रगढ़, सतनाली व कनीना की तीन मंडियों में एक अप्रैल से कुल 73371 क्विंटल सरसों की खरीद की गई है। इसमें से जिम्मेदार महज 19963 क्विंटल का ही उठान कर पाए हैं। वहीं तीनों मंडियों में 53408 क्विंटल सरसों का उठान शेष है। ऐसे में मंडियों में जगह का अभाव बना हुआ है।
विज्ञापन

कहां कितनी खरीद और कितना उठान हुआ व कितना है शेष
मंडी कुल खरीद कुल उठान उठान शेष
महेंद्रगढ़ 21375 8636 12739
सतनाली 15996 7327 8669
कनीना 34000 4000 32000
मंडी में नहीं हुआ उठान आज भी बस स्टैंड की वर्कशॉप में होगी खरीद
महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में जिम्मेदारों की ओर से उठान नहीं किया जाने के कारण वीरवार को मंडियों को बंद रखकर उठान में तेजी लाने का निर्णय लिया गया था। लेकिन जिम्मेदार मंडियों को बंद रखने के बावजूद भी उठान में तेजी नहीं ला पाए। महेंद्रगढ़ मंडी में अब एक ढेरी लगाने तक की जगह शेष नहीं है। ऐसे में बस स्टैंड की वर्कशॉप में अस्थाई खरीद केंद्र पर खरीद शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की अनाज मंडी में जगह का अभाव है। मंडी काफी छोटी है इसलिए जब तक पूरा उठान नहीं होता तब तक बस स्टैंड के अस्थाई खरीद केंद्र पर ही किसानों की उपज खरीदी जाएगी। जल्द ही अनाज मंडी से शेष उठान पूरा कराया जाएगा। वहीं उठान कार्य धीमी गति से चलने का मुख्य कारण है कि मैप इंडिया पर जीपीएस की ट्रेकिंग में समय लगा रहा है, जब तक रेडी टू लिफ्ट का ऑप्शन नहीं आता तब तक गाड़ी को मंडी से रवाना नहीं किया जाता।

कोमिला, सचिव मार्केट कमेटी महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:76- अनाज मंडी महेंद्रगढ़ में रखे  सरसों  से  भरे बैंग--स्रोत-संवाद

फोटो संख्या:76- अनाज मंडी महेंद्रगढ़ में रखे  सरसों  से  भरे बैंग--स्रोत-संवाद

फोटो संख्या:76- अनाज मंडी महेंद्रगढ़ में रखे  सरसों  से  भरे बैंग--स्रोत-संवाद

फोटो संख्या:76- अनाज मंडी महेंद्रगढ़ में रखे  सरसों  से  भरे बैंग--स्रोत-संवाद

फोटो संख्या:76- अनाज मंडी महेंद्रगढ़ में रखे  सरसों  से  भरे बैंग--स्रोत-संवाद

फोटो संख्या:76- अनाज मंडी महेंद्रगढ़ में रखे  सरसों  से  भरे बैंग--स्रोत-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed