फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Government College Prof. Dr. Sudhir was the winner

Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय महाविद्यालय के प्रो. डॉ. सुधीर रहे विजेता

Fri, 28 Feb 2025 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 28 Feb 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Government College Prof. Dr. Sudhir was the winner
फोटो नंबर-07परिषद चुनाव में सदस्य चुने गए डॉ. सुधीर कुमार के साथ कॉलेज स्टाफ। स्रोत-संस्थान
नारनौल। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर रेवाड़ी में आयोजित अकादमिक परिषद के चुनाव में राजकीय महाविद्यालय नारनौल के प्रो. डॉ. सुधीर कुमार विजेता रहे। प्रेस प्रवक्ता प्रो. डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वाइस चांसलर और रजिस्ट्रार द्वारा संचालित अकादमिक परिषद और कोर्ट मेंबर्स का चुनाव बुधवार को करवाया गया। इस चुनाव में रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिले के सभी महाविद्यालयों के सभी टीचिंग स्टाफ सदस्यों के वोट डलवाएं गए। जिनमें से एक अकादमिक परिषद के सदस्य और चार कोर्ट मेंबर का चयन होना था। इस चुनाव को कुल चार जोन में बांटा गया। सभी महाविद्यालयों से कुल 325 वोट में से 150 वोट प्रोफेसर डॉ. सुधीर ने प्राप्त किए। उन्होंने अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी से 37 वोटों से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

इस विजय पर राजकीय महाविद्यालय नारनौल की प्राचार्य और सभी स्टाफ सदस्यों ने डॉ. सुधीर का फूल मालाओं से स्वागत किया। प्राचार्या डॉ. पूर्ण प्रभा ने बताया कि यह विजय महाविद्यालय के इतिहास में ऐतिहासिक जीत है। इस जीत पर समस्त महाविद्यालय परिवार को गर्व है। डॉ. सुधीर ने बताया कि महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिले के चारों जोन के सभी साथियों की बदौलत इस चुनाव में जीत हासिल हुई है। महाविद्यालय के स्थानीय इकाई के प्रधान डॉ. सुभाषचंद्र ने सभी के सहयोग और समर्थन का धन्यवाद किया। उप प्राचार्य डॉ. जगजीत सिंह मोर, सीनियर प्रोफेसर डॉ. नरेश यादव, डॉ. महेंद्र मुदगिल, डॉ. संजय तंवर, महाविद्यालय कुलसचिव डॉ. सत्य पाल सुलोदिया, डॉ. दिनेश, डॉ. अनीस, डॉ. योगेश ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed