फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Government accused of neglect, watchmen sitting on strike

Mahendragarh-Narnaul News: सरकार पर अनदेखी का लगाया आरोप, धरने पर बैठे चाैकीदार

Wed, 08 Jan 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 08 Jan 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Government accused of neglect, watchmen sitting on strike
मंडी अटेली। खंड के ग्रामीण चौकीदारों ने बुधवार को मांगों को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम बीडीपीओ नवदीप को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में मांग की है कि ग्रामीण चौकीदार ग्राम पंचायत व सरकार का कार्य अच्छी प्रकार से कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार मांगों की अनदेखी कर रही है। 24 घंटे ड्यूटी करने के बाद नियमित कर्मचारी का दर्जा नहीं मिला व न ही न्यूनतम वेतन लागू किया है। इसके अलावा पीएफ व ईएसआई कार्ड लागू नहीं किया है। ग्रामीण चौकीदारों की नियुक्ति सरकारी कर्मचारी की तरह की जाए।

ज्ञापन में कहा गया कि न्यूनतम वेतन 26 हजार लागू किया जाए, वेतन प्रत्येक माह की 7 तारीख से पहले जारी किया जाए, दिसंबर का वेतन दिलवाया जाए। उन्होंने कहा कि साइकिल की घोषणा नवंबर 2023 में प्रदेश सरकार ने की थी उसको पूरा किया जाए। वर्ष 2024 की लाठी बैटरी के लिए 1 हजार रुपये दिए जाएं, मृत्यु पंजीकरण की राशि ग्रामीण चौकीदारों के खाते में सीधी डाली जाए व पोर्टल की दिक्कत को दुरुस्त किया जाए। इस मौके पर खंड प्रधान मलखान सिंह, मनोज कुमार व नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed