{"_id":"611beff78ebc3e42a867f3b1","slug":"gm-did-surprise-inspection-of-kanina-bus-stand-narnol-news-rtk621190852","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारनौल रोडवेज के जीएम नवीन शर्मा ने कनीना बस स्टैंड का किया औचक निरीक्षण दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल रोडवेज के जीएम नवीन शर्मा ने कनीना बस स्टैंड का किया औचक निरीक्षण दिए निर्देश
विज्ञापन
कनीना बस स्टैंड का निरीक्षण करते हुए रोडवेज जीएम नवीन शर्मा
- फोटो : Narnol
कनीना(नारनौल)। बस स्टैंड पर नारनौल रोडवेज के जीएम नवीन शर्मा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पाई गई खामियों को लेकर संबंधित कर्मचारियों को जल्द ठीक कराने के आदेश भी दिए। उन्होंने कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बस स्टैंड पर गंदगी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बस स्टैंड पर विभिन्न तरह के यात्री यात्रा करने के लिए बसों में सवार होते हैं और हम सबको बस स्टैंड पर साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए और बसों में भी साफ सफाई रखनी चाहिए।
इस अवसर पर उन्होंने लोगों से बात कर बस स्टैंड पर वास्तविक स्थिति का भी जायजा लिया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न लोगों ने जीएम नारनौल को बताया कि बस स्टैंड में काफी गंदगी का माहौल है। वहीं रोडवेज की बसें अंदर नहीं आती बाहर से ही चली जाती हैं। जिसे बस स्टैंड के अंदर बैठे यात्रियों को पता भी नहीं लगता था कि बस आई और चली भी गई। इससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है तथा बस स्टैंड की हालत खस्ता है यहां बने शौचालय जो लोगों का जी का जंजाल बने हुए हैं उनको भी दुरुस्त कराया जाए। जिस पर जीएम ने गौर फरमाते हुए कहां की आप सब लोगों की समस्या पर विशेष ध्यान दिया जाएगा तथा बस स्टैंड में फैली गंदगी को जल्द ही साफ करा दिया जाएगा।
वहीं उन्होंने अन्य डिपो की बसों के चालक परिचालकों से बात कर उनको कहा कि अगर कोई भी बसें बस स्टैंड के अंदर नहीं आती तो उसके लिए चालक और परिचालक स्वयं जिम्मेदार होंगे और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। लोगों की समस्या को दूर करना हमारा दायित्व है जिसको हम किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे और लोगों को बढ़िया से बढ़िया सुविधा उपलब्ध करा कर उनकी हर समस्या का समाधान किया जाएगा। जीएम नारनौल ने बताया कि कनीना बस स्टैंड को लेकर हमने उच्च अधिकारियों को लिखा है जल्द ही यहां की सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा और लोगों को किसी भी तरह से परेशान नहीं होने दिया जाएगा।