फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Glass of Jaipur-bound roadways bus broken, scuffle with conductor

Mahendragarh-Narnaul News: जयपुर जा रही रोडवेज बस के तोड़े शीशे, परिचालक से की हाथापाई

Tue, 22 Apr 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 22 Apr 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Glass of Jaipur-bound roadways bus broken, scuffle with conductor
फोटो संख्या:64- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज बस--संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नांगल चौधरी। नांगल चौधरी अस्थाई बस अड्डे से जयपुर जा रही हरियाणा रोडवेज की बस को रोककर तीन बाइक सवार युवकों ने बस के शीशे तोड़ दिए। साथ ही परिचालक के साथ भी हाथापाई की। मौके पर पंहुची पुलिस ने एक युवक को काबू कर लिया जबकि दो युवक भागने में कामयाब हो गए। इसके बाद बस चालक बस में सवारियों को बैठाकर जयपुर के लिए रवाना हो गया।

परिचालक अनिल कुमार ने बताया कि हिसार से जयपुर जाने वाली हरियाणा रोडवेज बस नांगल चौधरी बस स्टैंड पर पहुंचे थे। वहां से जयपुर के लिए सवारियों को लेकर चले ही थे कि कोटपुतली रोड पर एक बाइक पर सवार तीन युवक बस के साइड में हाथ से मारते चल रहे थे। लेकिन जैसे ही बस शराब के ठेके के सामने पंहुंची तो युवकों ने बाइक को बस के आगे लगा दिया और सामने के शीशे पर पत्थर मारकर तोड़ दिया। जब उसको रोकने की कोशिश की तो उसने गर्दन पकड़ ली और गाली गलोच की। उन्होंने बताया कि तीनों युवकों ने नशा कर रखा था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पंहुची पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया, लेकिन दो युवक भागने में कामयाब हो गए। जिसके बाद चालक बस को लेकर जयपुर के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed