फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Get CCTV cameras installed with the help of social institutions: Sanjeev Kaushal

सीसीटीवी सर्विलेंस सिस्टम को समझने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई वीसी

Sat, 10 Sep 2022 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Get CCTV cameras installed with the help of social institutions: Sanjeev Kaushal
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मौजूद उपायुक्त डॉ. जयकृष्ण आभीर। संवाद - फोटो : Narnol
नारनौल। प्रदेश के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने शुक्रवार को गुरुग्राम, फरीदाबाद और करनाल में लगे सीसीटीवी सर्विलांस को समझने के लिए सभी उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक की। उन्होंने कहा कि सभी जिला उपायुक्त इन बड़े शहरों में लगे इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम को समझ लें। भविष्य में अन्य शहरों में भी ऐसी योजना बनाई जा सकती है। यह भी कहा कि सामाजिक संगठनों के सहयोग से सभी मार्गों पर बेहतर गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगवाएं।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने कहा कि सभी उपायुक्त इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम को की खूबियों और कमियों के बारे में रिपोर्ट दें। कहा कि अपने-अपने शहर में सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से विभिन्न मार्गों पर अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। इस दौरान उपायुक्त डॉ. जयकृष्ण आभीर ने बताया कि महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी में पुलिस ने 32 सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। नारनौल में 66 तथा महेंद्रगढ़ में दो कैमरे लगवाए गए हैं। महेंद्रगढ़ में पुलिस ने सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से सर्विलांस सिस्टम की योजना बनाई है। इसके तहत सभी मुख्य मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। बैठक में डीएसपी नरेंद्र सांगवान, नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता अंकित वशिष्ठ समेत अन्य अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने नगर परिषद, नगर पालिका तथा पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सभी बड़े प्रतिष्ठानों के साथ संपर्क करके उनके बाहर अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। उन्होंने बताया कि भविष्य में सर्विलांस सिस्टम को बढ़ाया जाएगा ताकि शहर का हर नागरिक सुरक्षित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed