{"_id":"5debecf38ebc3e1b9b5180c6","slug":"geeta-mahotsav-narnol-news-rtk5313141127","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीता जीवन का ज्ञान, विज्ञान, आशा व अभिलाषा है - सीतराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीता जीवन का ज्ञान, विज्ञान, आशा व अभिलाषा है - सीतराम
विज्ञापन
geeta mahotsav
- फोटो : Narnol
विधायक सीताराम यादव ने कहा कि वर्तमान युग का युवा अपने कर्तव्यों की बजाए अधिकारों को लेकर अधिक सजग है। गीता में मानव जाति को अपने कर्तव्यों के प्रति पलायन न करके कर्म का संदेश दिया गया है। भगवान श्री कृष्ण के मुखारविंद से जो गीता का ज्ञान प्रवाहित हुआ है, उसे हम सबको धारण करना चाहिए।
यादव शनिवार को जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह के दूसरे दिन मुख्यअतिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे। ब्रह्मकुमारी कमल दीदी व शिव कुमार शास्त्री ने गीता पर व्याख्यान दिए। श्री कृष्ण कृपा सेवा सेमिति के सदस्यों ने विश्व सद्भावना पाठ किया। इस मौके पर डीसी जगदीश शर्मा, एडीसी डॉ. मुनीष नागपाल, एसडीएम विश्राम कुमार मीणा, सुरेश शर्मा, विनोद कुमार, महेंद्र गौड़, सुरेश चौधरी, नरेंद्र झिमरिया, सुगलचंद सैनी, बाबू लाल, महेंद्र पालीवाल, उमेद सिंह सरपंच रसूलपुर व बलवान सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।
स्कूली बच्चो ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
समारोह के दूसरे दिन आज आरपीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एसडी स्कूल ककराला, सूरज सीनियर सेकेंडरी स्कूल महेंद्रगढ़ के बच्चो ने हरियाणवी संस्कृति से ओतप्रोत कार्यक्रम पेश किए। वहीं कैलाश एंड पार्टी ने भी रागनी व हरियाणा नृत्य से मनोरंजन किया। इस बार गीता जयंती समारोह को बच्चो के लिए आकर्षक बनाने के लिए मिक्की माउस झूला लगाया गया है।
विज्ञापन
---
आज निकलेगी शोभायात्रा
गीता जयंती के तीसरे दिन आठ दिसंबर को स्थानीय सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम व पुरस्कार वितरण समारोह होगा। इस समारोह में राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम दोपहर बाद दो बजे शुरू होगा। इससे पहले चामुंडा देवी मंदिर से दोपहर 12 बजे कलश व शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति का विशेष सहयोग रहेगा।

geeta mahotsav- फोटो : Narnol

geeta mahotsav- फोटो : Narnol