{"_id":"64bdf6abb9146d9d52063885","slug":"gate-lock-of-haryana-animal-science-center-in-mahendragarh-villagers-open-front-against-ignoring-rules-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh: हरियाणा पशु विज्ञान केंद्र पर की तालाबंदी, नियमो की अनदेखी के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh: हरियाणा पशु विज्ञान केंद्र पर की तालाबंदी, नियमो की अनदेखी के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
Mon, 24 Jul 2023 09:27 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 24 Jul 2023 09:27 AM IST
सार
पंचायत एवम विश्विद्यालय के बीच में जो समझौता हुआ था। उसके अनुसार लुवास द्वारा जारी पत्र के क्रमांक 5नंबर बिंदु पर यह लिखा हुआ है कि इस केंद्र पर क्लास फोर या अनुबंध पर जो कर्मचारी लगाए जायेंगे, वे इसी गांव के होंगे। लेकिन जब भर्ती की गई तो नियमों को खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महेंद्रगढ़ के गांव रिवासा के पंचायत भवन में चल रहा हरियाणा पशु विज्ञान केंद्र पर ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर ताला लगा दिया और धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने कहा कि मांगे नही माने जाने तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
सरकार ने अपनी पिछली योजना में महेंद्रगढ़ विधानसभा के गांव रिवासा में लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशुविज्ञान विश्वविद्यालय हिसार के द्वारा संचालित हरियाणा पशु विज्ञान केंद्र शुरू किया था। जिसमे ग्राम पंचायत ने उन्हें दस एकड़ भूमि दी थी और जब तक भवन नहीं बन जाता, तब तक यह संस्थान गांव के पंचायत घर में शुरू करवा दिया गया था।
विज्ञापन
उस समय पंचायत एवम विश्विद्यालय के बीच में जो समझौता हुआ था। उसके अनुसार लुवास द्वारा जारी पत्र के क्रमांक 5नंबर बिंदु पर यह लिखा हुआ है कि इस केंद्र पर क्लास फोर या अनुबंध पर जो कर्मचारी लगाए जायेंगे, वे इसी गांव के होंगे। अब ग्रामीणों का आरोप है कि हरियाणा पशुविज्ञान केंद्र रिवासा में पहले भी नियमो की अनदेखी करते हुए जो कर्मचारी लगाए हैं वह भी गांव के नहीं हैं और अब जो लगाए है वो भी गांव के नहीं लगाए गए।
विज्ञापन
इस बात का पूरा गांव विरोध करता है। आज उसी बात को लेकर ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हरियाणा पशु विज्ञान केंद्र रिवासा की तालाबंदी कर दी और अपना धरना शुरू किया। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगे नही मानी जाती तब तक धरना जारी रहेगा।
गांव के सरपंच महेश ने बताया की हरियाणा पशु विज्ञान केंद्र 2018 से हमारे पंचायत घर में चल रहा है। लुवास ने आज तक इसका बिजली बिल भी नहीं भरा है और न ही इस भवन की मरम्मत करवाई है। नियमो की अनदेखी कर नई भर्ती की जा रही है।